सेंसेक्स 385 अंक उछल कर 41 हजार के पास, निफ्टी 109 अंक से ज्यादा चढ़ा

0
644

मुंबई। कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन बाजार में शानदार तेजी है। बीएसई सेंसेक्स 389.61 अंक ऊपर 40,933.98 पर और निफ्टी 109.75 अंक ऊपर 12,006.55 स्तर पर कारोबार कर रहा है। बाजार में सभी सेक्टर्स में बढ़त है।निफ्टी बैंक इंडेक्स में भी 426 अंकों की बढ़त है। इसके अलावा मेटल इंडेक्स में भी 2% की तेजी है। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप भी 161.02 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है।

निफ्टी में इंडसइंड बैंक का शेयर 3% ऊपर कारोबार कर रहा है। हिंडाल्को और टाटा स्टील के शेयरों में भी 2-2 फीसदी की तेजी है। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी में भी 2-2 फीसदी की बढ़त है। जबकि ब्रिटानिया के शेयर में 2% की गिरावट है। इसके अलावा नेस्ले इंडिया का शेयर भी 1% नीचे कारोबार कर रहा है। सुबह बीएसई सेंसेक्स 222.77 अंक ऊपर 40,767.14 पर और निफ्टी 61.75 अंक ऊपर 11,958.55 स्तर पर खुला था।

मंगलवार को बाजार का हाल
कल बीएसई सेंसेक्स 112.77 अंक ऊपर 40,544.37 पर और निफ्टी 23.75 अंक ऊपर 11,896.80 स्तर पर बंद हुआ था। इसमें बैंकिंग, आईटी और ऑटो शेयरों में बढ़त देखने को मिली थी। निफ्टी आईटी इंडेक्स 302 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ था। जबकि मेटल शेयरों में हल्की गिरावट देखने को मिली थी। निफ्टी में एचसीएल टेक का शेयर 4% ऊपर बंद हुआ था। टेक महिंद्रा के शेयर में भी 3% की बढ़त के साथ बंद हुआ था। जबकि, ब्रिटानिया का शेयर 5% नीचे बंद हुआ था।