सेंसेक्स 321 अंक उछल कर 41,626 पर बंद, निफ्टी 12,282 पार

0
862

मुंबई। शेयर बाजार में गुरुवार को जोरदार तेजी आई। सेंसेक्स 320.62 अंक की बढ़त के साथ 41,626.64 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान 41,649.29 तक पहुंचा था। निफ्टी की क्लोजिंग 99.70 प्वाइंट ऊपर 12,282.20 पर हुई। इंट्रा-डे में 12,289.90 का उच्च स्तर छुआ था।

सेंसेक्स के 30 में से 23 और निफ्टी के 50 में से 35 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। टाटा स्टील के शेयर में 2% तेजी आई। भारती एयरटेल 1% चढ़ा। रिलायंस इंडस्ट्रीज और इंडसइंड बैंक 0.8-0.8 फीसदी ऊपर आ गए।

दूसरी ओर जी एंटरटेनमेंट का शेयर 2% लुढ़क गया। कोल इंडिया में 1% और टाइटन में 0.7% गिरावट देखी गई। एनटीपीसी और बजाज ऑटो 0.6-0.6 फीसदी नीचे आ गए।