सेंसेक्स 255 अंक उछल कर 39,982.98 पर बंद

0
696

मुंबई। कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 254.57 अंक ऊपर 39,982.98 पर और निफ्टी 82.10 अंक ऊपर 11,762.45 पर बंद हुआ। बाजार में आईटी सेक्टर को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर्स गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी बैंक इंडेक्स 460 अंक ऊपर बंद हुआ है। इसके अलावा निफ्टी मेटल इंडेक्स भी 3.97% ऊपर बंद हुआ है। जबकि आईटी इंडेक्स में हल्की गिरावट रही।

निफ्टी में जेएसडब्ल्यू स्टील का शेयर 6% ऊपर बंद हुआ है। टाटा स्टील और बीपीसीएल के शेयरों में क्रमश: 5 और 4 फीसदी की तेजी रही। इसके अलावा बंधन बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयर भी 2-2 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए हैं। अशोक लेलैंड का शेयर भी 3% ऊपर बंद हुआ है। जबकि यूपीएल का शेयर 7% नीचे बंद हुआ। आईटी इंडेक्स में माइंडट्री का शेयर भी 6% बंद हुआ है। सुबह बीएसई 208.2 अंक ऊपर 39,936.61 पर और निफ्टी 47.05 अंक ऊपर 11,727.40 स्तर पर खुला था।

निफ्टी-50 इंडेक्स में आज के टॉप गेनर स्टॉक्स

कंपनीबंद भावबढ़त (%)
जेएसडब्ल्यू स्टील311.056.69
टाटा स्टील394.005.38
बीपीसीएल340.854.35
हिंडाल्को180.003.66
डिविज लैब3,224.503.64

निफ्टी-50 इंडेक्स में आज के टॉप लूजर स्टॉक्स

कंपनीबंद भावगिरावट (%)
यूपीएल467.407.73
एचसीएल टेक830.053.48
महिंद्रा एंड महिंद्रा606.001.83
एशियन पेंट्स2,064.001.27
रिलायंस इंडस्ट्रीज2,178.651.26

बीएसई पर करीब 41% कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही

  • बीएसई का मार्केट कैप 158.41 लाख करोड़ रुपए रहा
  • 2,811 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 1,478 कंपनियों के शेयर बढ़त में 1,156कंपनियों के शेयर में गिरावट रही
  • 89 कंपनियों के शेयर 1 साल के उच्च स्तर और 54 कंपनियों के शेयर एक साल के निम्न स्तर पर रहे
  • 200 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट और 232 कंपनियों के शेयर में लोअर सर्किट लगा