सेंसेक्स 162 अंक गिरकर 41,464 पर बंद, निफ्टी 12,226 के पार

0
594

मुंबई। शेयर बाजार शुक्रवार को नुकसान में रहा। सेंसेक्स 162.03 अंक की गिरावट के साथ 41,464.61 पर बंद हुआ। निफ्टी की क्लोजिंग 55.55 प्वाइंट नीचे 12,226.65 पर हुई।कारोबारियों के मुताबिक अमेरिका के रॉकेट हमले में ईरान की इलीट कुद्स सेना के प्रमुख जनरल कासिम की मौत के बाद तनाव बढ़ने की आशंका से अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड का रेट 4% बढ़कर 68.25 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया।

यह सितंबर 2019 के बाद सबसे ज्यादा है। तनाव बढ़ने की आशंका और क्रूड के रेट में तेजी की वजह से एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट आई, इससे भारतीय बाजार भी प्रभावित हुआ।सेंसेक्स के 30 में से 23 और निफ्टी के 50 में से 42 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। एशियन पेंट्स का शेयर 1.5% लुढ़क गया।

एक्सिस बैंक में 1% नुकसान देखा गया। इंडसइंड बैंक का शेयर 0.8% और महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.7% नीचे आ गया। एनएसई पर 11 में से 10 सेक्टर इंडेक्स में गिरावट देखी गई। मेटल इंडेक्स सबसे ज्यादा 0.8% नीचे आ गया। सिर्फ आईटी इंडेक्स में 0.3% बढ़त दर्ज की गई।

आईटी कंपनियों के शेयरों में 2% तक बढ़त
दूसरी ओर ओएनजीसी के शेयर में 3.4% उछाल आया। टीसीएस में 1.7% और एचसीएल टेक में 1% तेजी आई। इन्फोसिस और टेक महिंद्रा 0.4-0.4 फीसदी चढ़े।