सरकार के स्टॉक सीमा लगाने से इंदौर मंडी में तुअर दाल के भाव गिरे

130

इंदौर। केंद्र सरकार दालों की भण्डारण सीमा तय करने से स्थानीय संयोगिता गंज अनाज‌ मंडी में‌ शनिवार को तुअर (अरहर) की दाल 100 रुपये और मूंग की दाल के भाव में 100 रुपये प्रति क्विंटल‌ की गिरावट रही।

दलहन: चना कांटा 5175 से 5200, चना विशाल 4950 से 5100, मसूर 5700 से 5750, तुअर (अरहर) निमाड़ी 8700 से 10100, तुअर सफेद (महाराष्ट्र) 10200 से 10500, तुअर (कर्नाटक) 10300 से 10600, मूंग 7400 से 8100, मूंग हल्की 6800 से 7400, उड़द 7400 से 8300, हल्का उड़द 3000 से 5000 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल: तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 12500 से 12600 तुअर दाल फूल 12800 से 12900, तुअर दाल बोल्ड 13800 से 14500, आयातित तुअर दाल 11700 से 11800, चना दाल 6650 से 7150, मसूर दाल 7150 से 7450, मूंग दाल 9650 से 9950, मूंग मोगर 10000 से 10300, उड़द दाल 9550 से 9850, उड़द मोगर 10800 से 11100 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल: बासमती (921) 11000 से 12000, तिबार 9000 से 9500, दुबार 8000 से 8500, मिनी दुबार 7000 से 7550, मोगरा 4000 से 6000, बासमती सैला 7500 से 9500, कालीमूंछ 8000 से 8500 राजभोग 7000 से 7500, दूबराज 4000 से 4500, परमल 2800 से 3000, हंसा सैला 2900 से 3100, हंसा सफेद 2500 से 2700, पोहा 4200 से 4600 रुपये प्रति क्विंटल।