शाओमी फ़ोन जल्द ही हो जाएंगे बेकार, कहीं आपका स्मार्टफोन तो नहीं इस लिस्ट में

294

नई दिल्ली। शाओमी फ़ोन जल्द ही बेकार हो जाएंगे। चीन की कंपनी शाओमी (Xiaomi) ने अपने स्मार्टफोन की लिस्ट को अपडेट कर दिया है। इस लिस्ट में शुमार स्मार्टफोन को अब सॉफ्टवेयर या फर्मवेयर अपडेट का सपोर्ट नहीं मिला करेगा।

इस लिस्ट का नाम एंड ऑफ सपोर्ट (end of support) है और इस लिस्ट में रेड मी 7, रेड मी के20, एमआई प्ले, एमआई 9 एसई जैसे कई मशहूर स्मार्टफोन्स भी शामिल हैं। स्मार्टफोन की इस बेहद मशहूर कंपनी ने दावा किया है कि सिक्योरिटी रिपोर्ट्स के संदर्भ में अब कंपनी सपोर्ट को खत्म कर सकती है।

बता दें कि शाओमी आमतौर पर कम से कम दो सालों के लिए अपने डिवाइज के लिए हर महीने और हर चार महीनों में एक ‘सिक्योरिटी पैच अपडेट’ उपलब्ध कराता है। इस कंपनी के कुछ प्रीमियम फोन को तो लंबे समय के लिए भी सॉफ्टवेयर अपडेट का सपोर्ट मिलता है। इसके साथ ही कंपनी सिक्योरिटी से जुड़े कई अपडेट्स और सुधारों को भी रिलीज करती है।

अगर आपके पास भी शाओमी स्मार्टफोन है और आप देखना चाहते हैं कि आपका फोन भी इस एंड ऑफ सपोर्ट लिस्ट में शामिल है या नहीं तो आप नीचे दी गई लिस्ट से इस बारे में पता लगा सकते हैं। हालांकि अगर आपका फोन इस लिस्ट में शामिल है तो ऐसा नहीं है कि आप अपने फोन को इस्तेमाल करना ही बंद कर दें। हालांकि ये ध्यान देने वाली बात है कि अगर आपका फोन इस लिस्ट में शामिल है तो आपको नया फोन खरीदने के बारे में सोच-विचार करना चाहिए।

शाओमी की एंड ऑफ लिस्ट (end of support list) में शामिल स्मार्टफोन्स

1) Redmi 1, 2) Redmi 1S, 3) Redmi 2, 4) Redmi 2A, 5) Redmi 3, 6) Redmi 3S, 7) Redmi 3X, 8) Redmi 4, 9) Redmi 4X, 10) Redmi 4A, 11) Redmi 5, 12) Redmi 5 Plus, 13) Redmi 5A, 14) Redmi Note 1, 15) Redmi Note 1S, 16) Redmi Note 2, 17) Redmi Note 2 Pro, 18) Redmi Note 3, 19) Redmi Note 4, 20) Redmi Note 4X, 21) Redmi Note 5, 22) Redmi Note 5A, 23) Redmi Pro, 24) Redmi 6, 25) Redmi 6 Pro, 26) Redmi 6A, 27) Redmi S2, 28) Redmi Y2, 29) Redmi Note 6 Pro, 30) Redmi go, 31) Redmi Note 7, 32) Redmi Note 7S, 33) Redmi Note 7 Pro, 34) Redmi K20, 35) Redmi 7, 36) Redmi Y3, 37) Mi 1, 38) Mi 2, 39) Mi 2A, 40) Mi 3, 41) Mi 4, 42) Mi 4S, 43) Mi 4c, 44) Mi 5, 45) Mi 5s, 46) Mi 5s Plus, 47) Mi 5c, 48) Mi 5X, 49) Mi 6,50) Mi 6X, 51) Mi 8 SE, 52) Mi Note, 53) Mi Note 2, 54) Mi Note 3, 55) Mi Note Pro, 56) MIX, 57) MIX 2, 58) Mi MAX, 59) Mi MAX 2, 60) Mi A1, 61) Mi A2 62) Mi A2 Lite, 63) Mi Pad, 64) Mi Pad 2, 65) Mi Pad 3, 66) Mi Pad 4, 67) Mi Pad 4 Plus, 68) Mi MAX 3, 69) Mi 8 Lite, 70) MIX 2S, 71) Mi MIX 2S, 72) Mi 8 Explorer Edition, 73) MIX 3, 74) Mi MIX 3, 75) Mi 8 UD. 76) Mi 9 SE, 77) Mi PLAY