वर्ष 2023 तक 80,000 टच करेगा सेंसेक्स, मॉर्गेन स्टैनली की भविष्यवाणी

0
166

नई दिल्ली। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आने वाले एक साल में 80,000 का स्तर छू सकता है। विदेशी ब्रोकरेज फर्म मॉर्गेन स्टैनली (Morgan Stanley) के विश्लेषकों ने यह अनुमान जारी किया है।

मॉर्गेन स्टैनली ने कहा कि दिसंबर 2023 तक सेंसेक्स 80 हजार के स्तर को छू सकता है। हालांकि, फर्म ने यहां तीन शर्तें भी रखीं। ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि अगर भारत ग्लोबल बांड इंडेक्सेज (Global Bond Indexes) में शामिल होता है।

12 महीनों में 20 अरब डॉलर का इनफ्लो: जेपी मॉर्गन इमर्जिंग मार्केट ग्लोबल इंडेक्स में अपने बांड की एंट्री के लिए भारत को अगले साल की शुरुआत तक इंतजार करना पड़ सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, जटिल परिचालन संबंधी मुद्दों के कारण इसमें देरी हुई है। वॉल स्ट्रीट ब्रोकरेज ने एक नोट में कहा कि ग्लोबल बांड इंडेक्स में भारत को शामिल करने से अगले 12 महीनों में लगभग 20 अरब डॉलर का इनफ्लो हो सकता है। इससे शेयर बाजार में काफी तेजी देखने को मिलेगी।

68,500 तक पहुंचने की 50% संभावना: मॉर्गन स्टैनली ने कुछ परिस्थितियों में साल 2023 के आखिर तक सेंसेक्स के 68,500 का स्तर छूने की 50 फीसदी उम्मीद जताई। ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि अगर रूस-यूक्रेन युद्ध का प्रभाव साल 2023 में नहीं पड़ा, अमेरिका में मंदी नहीं आई, सरकार की तरफ से नीतिगत समर्थन मिलता रहा और आरबीआई ने ब्याज दरें नहीं बढ़ाई तो ऐसा हो सकता है।

52,000 तक गिर सकता है सेंसेक्स: बियर मार्केट परिस्थिति के लिए भी ब्रोकरेज फर्म ने टार्गेट दिया है। फर्म ने कहा कि कमोडिटी के दामों में उछाल आई, आरबीआई ने ब्याज दरें तेजी से बढ़ाई और अमेरिका यूरोप में मंदी के चलते भारत की ग्रोथ पर असर पड़ा, तो सेंसेक्स 52,000 तक गिर सकता है। लेकिन इसकी संभावना केवल 20 फीसदी है।

पहली छमाही में तेजी पर लग सकते हैं ब्रेक:ब्रोकरेज फर्म ने साथ ही कहा कि महंगे वैल्यूएशन और लगातार तेजी के चलते साल 2023 की पहली छमाही में बाजार में जारी तेजी पर ब्रेक लग सकता है। जिसका फायदा दूसरे इमर्जिंग मार्केट को मिल सकता है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 62,700 का स्तर छूने के बाद रिकॉर्ड हाई 62,504 और निफ्टी 18614 को छूने के बाद अपने लाइफटाईम हाई 18562 पर बंद हुआ है।