राजावत टेंट एवं डेकोर एक्सपो–2026 की आयोजन समिति के सलाहकार नियुक्त

0
18

कोटा। राजस्थान टेंट डीलर्स किराया व्यवसायी समिति हाड़ोती एवं कोटा टेन्ट डीलर समिति के सयुक्त तत्वावधान में 6 सितंबर से होने वाले 16वें प्रांतीय महाधिवेशन टेंट एवं डेकोर एक्सपो–2026 की तैयारियों के लिए कोटा टेंट डीलर्स समिति के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजावत को आयोजन समिति का सलाहकार नियुक्त किया है।

राजस्थान टेंट डीलर्स किराया व्यवसायी समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रवि जिंदल एवं प्रदेश अध्यक्ष रास बिहारी शर्मा ने राजेंद्र सिंह राजावत के संगठनात्मक अनुभव, सक्रियता एवं कार्यक्षमता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इस संबंध में उन्हें नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया गया है ।

नियुक्ति के बाद उन्होंने कहा कि कोटा टेंट डीलर्स समिति, कोटा व्यापार महासंघ की सदस्य संस्था है और इस आयोजन में कोटा व्यापार महासंघ का पूरा सहयोग मिल रहा है। कोटा व्यापार महासंघ के महासचिव अशोक माहेश्वरी के नेतृत्व में आयोजन को सफल बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों में वे अपनी पूरी टीम के साथ सक्रिय भूमिका निभाएंगे।