राजस्थान सरकार ने राज्य कर्मचारियों के डीए में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की

0
15

जयपुर। अब केंद्र की राह पर ही राजस्थान सरकार भी निकल पड़ी है। राज्य की भजनलाल सरकार ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को अप्रूवल दे दिया है। इस मंजूरी के बाद अब राजस्थान सरकार के कर्मचारियों को 63 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। बता दें, इस फैसले का फायदा 7 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों और 5 साल से अधिक पेंशनर्स को होगा।

भजनलाल सरकार ने डीए और डीआर के साथ-साथ तदर्थ कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस की भी मंजूरी दी है। इन सभी फैसलों की वजह से राज्य सरकार को 1226 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ उठाना पड़ेगा।

भजनलाल सरकार ने कर्मचारियों के डीए और डीआर के साथ-साथ दिवाली बोनस की भी मंजूरी दी है। राज्य सरकार ने तदर्थ कर्मचारियों के लिए भी दिवाली बोनस का अप्रूवल दिया है। इस फैसले की वजह से राज्य की सरकार पर 406 करोड़ रुपये का खर्च बढ़ेगा।

राज्य के कर्मचारियों को 63 प्रतिशत डीए का लाभ नवंबर की सैलरी में मिलेगा। यानी दिसंबर महीने में जो पैसा क्रेडिट होगा उसमें इस बढ़े हुए डीए का असर दिखेगा। यह डीए जुलाई साइकल का है। 1 जुलाई से अक्टूबर तक का बढ़ा हुआ डीए कर्मचारी के GPF अकाउंट में जमा किया जाएगा।

केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 5 प्रतिशत बढ़ा
केंद्र सरकार की तरफ से दो बार कर्मचारियों और पेंशनर्स के डीए/डीआर में बढ़ोतरी की जाती है। एक बार जनवरी और दूसरी बार जुलाई से बढ़ोतरी होती है। जनवरी साइकल में सरकार ने 2 प्रतिशत डीए कर्मचारियों का बढ़ाया था। जिसके बाद महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया था। वहीं, इस बार 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। जिसकी वजह से महंगाई भत्ता 63 प्रतिशत के स्तर पर पहुंच गया है।