मुकंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व का होगा विस्तार, NTCA ने प्रस्ताव को मंजूरी दी

53

कोटा। मुकंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व के विस्तार के प्रस्ताव को नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी (NTCA) ने मंजूरी दे दी है। हालांकि अभी नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रस्ताव मंजूरी के बाद टाइगर रिजर्व का क्षेत्रफल 760 वर्ग किमी से बढ़कर लगभग 1 हजार वर्ग किमी तक फैल जाएगा। चित्तौड़गढ़ व झालावाड़ का संरक्षित क्षेत्र बफर के रूप में मुकंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व में जुड़ जाएगा।

कार्यवाहक सीसीएफ बीजो जॉय ने बताया स्टेट ने पहले रफ ड्राफ्ट भेजा था। जिसे टेक्निकल कमेटी ने मंजूरी दे दी है। अभी नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। नोटिफिकेशन प्रकियाधीन है। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही बढ़े हुए एरिया के बारे में पता चल पाएगा।

सूत्रों ने बताया कि टाइगर रिजर्व में जल्द ही एक बाघिन को भी शिफ्ट किया जा सकता है। यहां बाघ बाघिन के शिकार के लिए काले हिरण और चीतलों को दिल्ली चिड़ियाघर से टाइगर रिजर्व में लाया जा रहा है। वर्तमान में मुकंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व में एक बाघ व एक बाघिन ही है। कुछ दिन पहले मुकंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व के बाघ एमटी 5 में सेल्जर क्षेत्र से निकलकर चंबल नदी को पार कर लिया था।

जवाहर सागर वाइल्डलाइफ सेंचुरी के अंबे रानी क्षेत्र में पहुंच गया था। बाघ ने इससे पहले भी ऐसा दो बार किया था। एमटी 5 पहले भी चंबल नदी को पार करके जवाहर सागर क्षेत्र में जा चुका है। वापस चंबल नदी को पार कर कोलीपुरा क्षेत्र में आ गया था। बता दें मुकंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व की स्थापना अप्रैल 2023 में हुई थी। ये टाइगर रिजर्व चार जिलों कोटा बूंदी झालावाड़ व चित्तौडग़ढ़ में फैला हुआ है।