भाजपा की छठी सूची जारी, राजस्थान के दो और मणिपुर के लिए एक उम्मीदवार का नाम घोषित

38

अब तक करीब 400 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का एलान

नई दिल्ली। Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने छठी सूची जारी कर दी है। इसमें तीन उम्मीदवारों का एलान किया गया है। सूची में राजस्थान के लिए दो और मणिपुर के लिए एक उम्मीदवार का नाम घोषित किया है।

जानकारी के मुताबिक, राजस्थान की करौली-धौलपुर (अजा) लोकसभा सीट से इंदु देवी जाटव और दौसा से कन्हैया लाल मीणा को चुनावी मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा इनर मणिपुर लेाकसभा सीट से थौनाओजम बसंत कुमार सिंह पर दांव लगाया गया है।

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को 111 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी की थी। इस तरह पार्टी अब तक करीब 400 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का एलान कर चुकी है। लोकसभा की 543 सीट के लिए 19 अप्रैल से एक जून के बीच सात चरण में चुनाव होना है। मतगणना चार जून को होगी।

अब तक करीब 400 उम्मीदवारों का एलान

  • भाजपा की पहली सूची में 195 नामों का एलान किया गया था, जिसमें 34 केंद्रीय और राज्य मंत्रियों के नाम सूची में थे। पहली सूची में 28 महिलाओं को भी मौका दिया गया था। सूची देखें
  • दूसरी सूची में 72 नामों को शामिल किया गया था। 72 उम्मीदवारों की दूसरी सूची में नागपुर से नितिन गडकरी और हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को टिकट दिया गया था। सूची देखें
  • 21 मार्च को भाजपा ने तीसरी लिस्ट जारी करते हुए नौ उम्मीदवारों की घोषणा की थी। तमिलनाडु भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई को भाजपा ने कोयंबटूर चुनावी मैदानी में उतारा था। चेन्नई दक्षिण से तमिलिसाई सुंदरराजन, चेन्नई सेंट्रल से विनोज पी. सेल्वम, वेल्लोर से ए. सी. शनमुगम. कृष्णागिरी से सी. नरसिम्हन, नीलगिरी से एल. मुरुगन, पेरम्बलुर से टी. आर. परिवेन्धर, थूथुकुड़ी से नैनार नागेन्द्रन और कन्याकुमारी से पोन. राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया गया था। सूची देखें
  • इसके बाद 22 मार्च को लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने तमिलनाडु की 14 सीटों के लिए प्रत्याशियों का एलान किया था। इसके अलावा पुडुचेरी की एक सीट के लिए भी उम्मीदवार का एलान कर दिया गया था। सूची देखें
  • 24 मार्च को 111 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी की गई। सूची में पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री वीके सिंह की जगह गाजियाबाद से स्थानीय विधायक अतुल गर्ग को टिकट दिया है, जबकि बिहार के बक्सर से केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का टिकट काटकर उनके स्थान पर मिथिलेश तिवारी को उम्मीदवार बनाया गया है। पीलीभीत से वरुण गांधी का टिकट भी काट दिया गया।

मका से सीता सोरेन को मौका, राहुल के खिलाफ सुरेंद्रन
झारखंड के दुमका से भाजपा ने सीता सोरेन को उम्मीदवार बनाया है। सीता सोरेन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी हैं और पिछले दिनों उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ वायनाड सीट से भाजपा ने केरल इकाई के पूर्व अध्यक्ष के. सुरेंद्रन को उम्मीदवार बनाया है।

अब तक 402 उम्मीदवारों के नाम घोषित
भाजपा अब तक 402 लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है। इनमें उत्तर प्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल, झारखंड, राजस्थान, हरियाणा, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तराखंड, केरल और तेलंगाना समेत अन्य राज्यों के उम्मीदवार शामिल हैं। भोजपुरी गायक पवन सिंह सहित घोषित उम्मीदवारों में से चार ने विवाद होने के बाद अपने नाम वापस ले लिए हैं। लोकसभा की 543 सीट के लिए 19 अप्रैल से एक जून के बीच सात चरण में चुनाव होना है। मतगणना चार जून को होगी।

सोलापुर से सतपुते को मैदान में उतारा
पार्टी ने सोलापुर (अनुसूचित जाति) लोकसभा सीट के लिए पार्टी विधायक राम सतपुते को अपना उम्मीदवार बनाया जबकि भंडारा-गोंदिया से सांसद सुनील मेंढे को दोबारा इस सीट से टिकट दिया गया है। सत्तारूढ़ दल ने गढ़चिरौली-चिमूर से अशोक नेते के नाम की भी घोषणा की।

20 महिलाओं पर भरोसा
भाजपा ने पांचवीं सूची में 20 महिलाओं पर भरोसा जताया है। इसमें सबसे अधिक चार-चार महिलाएं पश्चिम बंगाल और ओडिशा से उम्मीदवार बनाई गई हैं जबकि बिहार में पार्टी ने किसी महिला को टिकट नहीं दिया है। उत्तर प्रदेश में मेनका गांधी और राजरानी रावत के रूप में दो महिलाएं चुनावी मैदान में उतारी गई हैं। राजस्थान से पार्टी ने इस सूची में सिर्फ 7 नाम घोषित किए हैं लेकिन इसमें महिलाओं की संख्या 3 है। इनमें गंगानगर से प्रियंका बालन, जयपुर से मंजू शर्मा और राजसमंद से महिला विश्वेश्वर सिंह का नाम है। इसके अलावा भाजपा ने आंध्र से 2, गोवा, गुजरात, हिमाचल, झारखंड और केरल से एक-एक महिलाओं को उतारा है।