फरवरी 2021 परीक्षा की आंसर-की जारी, रिजल्ट से पहले ऐसे करें चैलेंज

545

नई दिल्ली। जेईई मेन फरवरी 2021 परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन (JEE Main) की वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर आंसर-की जारी की है। अब आप इसपर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आप आगे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके आंसर-की डाउनलोड भी कर सकते हैं।

अगर आप एनटीए द्वारा जारी आंसर-की में किसी सवाल के उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं, तो आप उसे चुनौती दे सकते हैं। इसके लिए आपको प्रति सवाल 200 रुपये फीस भरनी होगी। आप 03 मार्च 2021 शाम 5 बजे तक जेईई मेन वेबसाइट पर जाकर अपने कैंडिडेट लॉग-इन के जरिए आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। सभी आपत्तियों के निराकरण के बाद एनटीए फाइनल आंसर-की तैयार करेगा, जिसके आधार पर रिजल्ट बनेगा।

JEE Main answer key feb 2021 डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें… (आप अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड या एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि की जानकारी दर्ज कर आंसर-की देख सकते हैं। वहीं से इसे चैलेंज भी कर सकते हैं।)

यह परीक्षा 23, 24, 25 और 26 फरवरी 2021 को देशभर के विभन्न केंद्रों पर दो शिफ्ट्स में आयोजित की गई थी। पहली शिफ्ट सुबह 9 से 12 और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक संचालित की गई थी।