पीएम का राहुल पर अटेक, कोई बनासकांठा आकर न कहेगा कि आलू से सोना बनाता हूं

0
22

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार गुजरात के बनासकांठा की धरती से लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी का नाम लिए बिना ही तंज कसा। राष्ट्रीय एकता दिवस के लिए गुजरात पहुंचे पीएम मोदी ने डीसा के भीलड़ा गांव में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया।

इसमें उन्होंने केंद्र सरकार द्वार 12 सालों में किसानों के कल्याण के लिए उठाए गए कदमों का जिक्र किया। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिाकर्जुन खरगे के बयान पर सीधा पलटवार तो नहीं किया है लेकिन राहुल गांधी पर तंज कस दिया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग आएंगे और आलू से सोना बनाने की बात कहेंगे लेकिन बनासकांठा वाले इस पर यकीन नहीं करेंगे।

पीएम मोदी ने कांग्रेस को नाम लिए बिना ही निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को यह अच्छा नहीं लग रहा है। ये ऐसे लोग हैं जो देश को मुश्किल में देखना चाहते हैं। तब इन्हें खुशी होती है। इसका ताजा उदाहरण ईरान और खाड़ी देशों में चल रहा युद्ध है। जब भारत आगे बढ़ रहा है। तब ये अफवाह फैला रहे हैं।

किसानों की खाद के लिए बनावटी लाइनें लगा दीं। इनका प्लान देश में अराजकता फैलाने का था, ताकि ये मोदी को बदनाम कर सकें। पीएम मोदी ने कहा था कि मोदी आपके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।

साथियों इस युद्ध कारण खाद की कीमतें बढ़ी हैं लेकिन इसका बोझ सरकार ने किसानों पर नहीं पड़ने दिया। दुनिया में जो यूरिया की बोरी 3000 हजार रुपये की है। वह भारत 300 रुपये में दे रही है। डीएपी खाद की कीमत 5000 रुपये है भारत में वहीं बोरी 1350 रुपये में मिल रही है।

पीएम मोदी ने अपने 25 साल के सफर को याद किया। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि जैसे कल ही बात हो। उन्होंने कहा कि एक एक गुजराती ने मुझे प्यार और प्रेरण दिया। पीएम ने कहा कि शंकर भाई कहते हैं कि प्रधानमंत्री साहब। आप लोग कहते हैं कि पीएम साहेब, अपना नरेंद्र भाई। मजा आ जाता है। सीना चौड़ा हो जाता है।

पीएम मोदी ने कहा कि मैं एक सामान्य परिवार से निकला व्यक्ति हूं। जिसके परिवार ने कभी गांव का प्रधान बनने तक का नहीं सोचा था। उसे पहले गुजरात और फिर देश की सेवा का अवसर दिया। पीएम मोदी ने कहा कि आप लोगों ने सिखाया और मैंने किया। पीएम मोदी ने कहा कि मैं दो बातें जानता हूं। जनसेवा से राष्ट्रसेवा और गुजरात से देश का विकास। पीएम मोदी ने किसान कल्याण के काम गिनाए।

पीएम मोदी ने इससे पहले बनासकांठा में ‘भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर’ (BBBRC) कैटल फार्म का दौरा किया। बनासकांठा में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं का एक समूह नारे लगाए कि मोदी कहीं नहीं जाएंगे। इस दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी के साथ विधानसभा के अध्यक्ष और बनास डेयरी के चेयरमैन शंकर चौधरी भी मौजूद रहे।

पीएम मोदी ने पशुपालन हमारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग है। इसमें हमारी बहनों की बहुत बड़ी भागीदारी है। पीएम मोदी ने कहा कि बीते दशक में हमने पशुपालन और डेयरी सेक्टर में भी विज्ञान और टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल पर जोर दिया है।

पशु स्वस्थ्य हो, दुग्ध उत्पादन बढ़े और गोबर का भी उपयोग हो। पीएम मोदी ने कहा कि हम पशुपालन को केवल परंपरा नहीं बल्कि किसान की आमदनी बढ़ाने और गांवों को समृद्ध बनाने का मजबूत साधन बना रहे हैं।