दुर्गापुरा-सवाई माधोपुर, सोगरिया-मथुरा एवं जयपुर-भरतपुर विशेष ट्रैनें 15 तक चलेंगी

0
15

कोटा। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए कोटा मंडल से संबंधित तीन जोड़ी विशेष रेलसेवाओं की संचालन अवधि बढ़ाकर 8 अतिरिक्त फेरों के साथ 15 सितम्बर तक कर दी गई है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 02921/02922 सोगरिया–मथुरा–सोगरिया अनारक्षित सुपरफास्ट विशेष तथा गाड़ी संख्या 05493/05494 दुर्गापुरा–सवाई माधोपुर–दुर्गापुरा अनारक्षित विशेष का संचालन अब 15 सितम्बर, तक जारी रहेगा।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19721/19722 जयपुर–बयाना–जयपुर विशेष रेलसेवा का भरतपुर तक विस्तार भी 15 सितम्बर तक जारी रहेगा। इस अवधि में यह रेलसेवा जयपुर से भरतपुर तथा भरतपुर से जयपुर के बीच संचालित होगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा प्रारम्भ करने से पूर्व ट्रेन की अद्यतन समय-सारणी एवं ठहराव की जानकारी रेलवे पूछताछ सेवा 139 अथवा एनटीईएस से प्राप्त कर लें।