टेंट एंड डेकोर एक्सपो के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान के लिए माहेश्वरी सम्मानित

0
31

कोटा। राजस्थान टेंट डीलर्स किराया व्यवसायी समिति एवं कोटा टेंट डीलर्स समिति के संयुक्त तत्वावधान में कोटा के दशहरा मैदान में तीन दिवसीय 16वें प्रांतीय महाधिवेशन एवं टेंट एंड डेकोर एक्सपो-2026 के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान देने पर कोटा व्यापार महासंघ के महासचिव अशोक माहेश्वरी को ऑल इंडिया टेंट डीलर्स एसोसियेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रवि जिंदल एवं राजस्थान टेंट डीलर्स किराया व्यवसायी समिति के प्रदेश अध्यक्ष रास बिहारी शर्मा ने सम्मानित किया।

उन्होंने बताया कि इस आयोजन को सफल बनाने में उनके मार्गदर्शन, सहयोग एवं सक्रिय योगदान की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इन्होंने पूरे आयोजन के दौरान व्यापारिक संगठनों के बीच समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ कोटा के व्यापार, उद्योग एवं पर्यटन को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।