टीवी चैनल के मामले में Reliance Jio बहुत आगे, जानिए फायदा

1429

रिलायंस जियो (Reliance Jio) यूजर्स के लिए एक खुशखबरी है। कंपनी का सिम इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को अब पहले के मुकाबले अधिक फायदे मिलेंगे। यह खुशखबरी जियो की एप से जुड़ी है। अब जियो यूजर्स को 621 चैनल्स मिलेंगे। यह संख्या अन्य कंपनियों के मुकाबले कहीं अधिक है। वहीं, कई डीटीएच कंपनियां भी इतने चैनल्स उपलब्ध नहीं करा रही हैं।

जियो एप की बात करें तो कुल 621 चैनल्स में ज्यादातर न्यूज और एंटरटेंमेंट के चैनल्स हैं। वहीं, 50 चैनल्स अध्यात्म और 49 एजुकेशनल चैनल्स हैं। इसके अलावा 27 चैनल्स बच्चों के लिए, आठ बिजनेस न्यूज चैनल्स भी शामिल हैं।

इस एप का कंटेंट भी यूजर्स को कई भाषाओं में मिल रहा है। टेलीकॉम टॉक की एक रिपोर्ट के अनुसार, ये भाषाएं हिंदी, अंग्रेजी, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़, गुजराती, मराठी, पंजाबी, उड़ीया, भोजपुरी, उर्दू, बंगाली, फ्रेंच आदि हैं। इसके अलावा 46 अंग्रेजी एचडी और 32 हिंदी एचडी चैनल्स हैं।

वहीं, दूसरी ओर Airtel कंपनी अपने एप पर केवल 375 से ज्यादा टीवी चैनल्स ही यूजर्स को उपलब्ध करा रही है। इसके अलावा यूजर्स को एप पर दस हजार से ज्यादा मूवीज आदि भी मिलेंगी। इसके अलावा वोडाफोन एप पर भी यूजर्स को तीन सौ से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स मिल जाएंगे। इसके अतिरिक्त 5000 से ज्यादा मूवीज भी वोडाफोन एप पर उपलब्ध हैं।