जोहेरी मोला के सिर सजा Miss World 2026 का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

0
29

वियतनाम। Miss World 2026: डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोला ने मिस वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। 111 देशों से आई सुंदरियों को पीछे छोड़ वह जीत हासिल करने में कामयाब रहीं, तो देश का प्रतिनिधित्व करने गईं निकिता पोरवाल टॉप 20 में जगह नहीं बना पाईं। फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 रहीं निकिता जब टॉप 40 में पहुंचीं, तो उनसे लोगों को उम्मीदें थीं, लेकिन फिर वह पेजेंट में अपनी जगह आगे नहीं बना सकीं।

​हालांकि, उनका रैप पर स्टाइल देश के लोगों को खूब भाया। यही नहीं मिस वर्ल्ड 2026 जोहेरी मोला स्ट्रैपलेस गाउन पहनकर सिर पर ताज लगाए अपनी खूबसूरकी और इंटेलिजेंस से सबका दिल जीत गईं। वहीं, फर्स्ट और सेकंड रनर-अप हसीनाएं भी शानदार लगीं। अब आप खुद ही देख लीजिए।

जहां भारत अपने देश के लिए 7वें मिस वर्ल्ड क्राउन का इंतजार कर रहा था, वहीं जोहेरी मोला ने अपने देश, डोमिनिकन रिपब्लिक के लिए दूसरा ताज जीत लिया है। तभी तो 24 साल की हसीना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इससे पहले मारियासेला अल्वारेज ने 1982 में डोमिनिकन रिपब्लिक के लिए पहला मिस वर्ल्ड का ताज जीता था।

वैसे तो हर साल की तरह पेजेंट में अलग-अलग देशों से आई ब्यूटी क्वीन्स ने अपना जलवा बिखेरा। देश को मध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल से उम्मीदें थीं, लेकिन वह टॉप 20 में शामिल न हो सकीं। वहीं, मिस वर्ल्ड 2026 जोहेरी मोला रके अलावा स्पेन की एलिजाबेथ रेयनेस फर्स्ट रनर-अप और मलेशिया की तानुसिया चेट्टी सेकेंड रनर-अप रहीं।

पेजेंट के फिनाले राउंड में जोहेरी का गाउन लुक एकदम फेयरीटेल प्रिंसेस वाइब दे गया। उन्होंने स्ट्रैपलेस डिटेल वाला कॉर्सेट पहना, जिसे सिल्वर एम्बेलिशमेंट से सजाया गया है। साथ में फ्लोई, सॉफ्ट पिंक ट्यूल स्कर्ट पेयर की, जिस पर हुआ हल्का शाइनी इसे ग्लैमरस टच दे रहा है। वहीं, डायमंड स्टेटमेंट इयररिंग्स के साथ लुक को स्टाइल करके उन्होंने क्लासी हाई बन बनायाष जिसमें जीत के बाद सिर पर लगा ताज लुक की ब्यूटी को और बढ़ा गया।

इस जवाब ने दिलाई जीत
फिनाले में जोहेरी से ब्यूटी विद अ पर्पज को लेकर पूछा गया कि वह किस पहल पर अपने देश में क्या काम कर रही हैं और अगर जीतती हैं तो उसे कैसे आगे बढ़ाएंगी। इस पर उन्होंने बताया कि वह सुविधाओं से वंचित बच्चों को इंग्लिश पढ़ाने का काम करती हैं। उनका मानना है कि भाषा की बेहतर समझ बच्चों के लिए नए अवसर खोलने के साथ उन्हें अपनी बात दुनिया तक पहुंचाने का कॉन्फिडेंस देती है। उनका यही उन्हें जवाब जीत दिलाने में मददगार साबित हुआ।

कुछ ऐसा था निकिता का अंदाज
भले ही निकिता जीत हासिल नहीं कर पाईं, लेकिन रैंप पर उनकी प्रेजेंस कमाल की दिखीं। उन्होंने ऑफ शोल्डर मरमेड स्टाइल गाउन पहना। जिसका पिंक शेड लुक में सॉफ्ट ग्लैम और रॉयल एलिगेंस का खूबसूरत कॉम्बिनेशन लेकर आया। जिसे हैवी सिल्वर सेक्विन और क्रिस्टल एम्बेलिशमेंट से शाइन टत दिया। फुल स्लीव्स पर शीयर फैब्रिक और क्रिस्टल डिटेलिंग है, जो नीचे लेयर्ड रफल्ड स्कर्ट गाउनको ड्रामैटिक फ्लो देती है। जिसमें निकिता का स्टाइल शानदार लगा।