जेईई मेन सत्र-2 की परीक्षा में देशभर के 43 छात्रों को 100 पर्सेंटाइल स्कोर

105

नई दिल्ली। JEE Mains Result 2023: इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Mains) के नतीजे घोषित किए जा चुके हैं। जेईई मेन पेपर-1 (बीई, बीटेक) परीक्षा में कुल 94.83% छात्र सफल हुए हैं। जेईई मेन सत्र-2 की परीक्षा में देशभर के 43 छात्रों को 100 पर्सेंटाइल स्कोर प्राप्त हुआ है।

इनमें तेलंगाना से सबसे ज्यादा 11 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल लाने में कामयाबी हासिल की है। इसके बाद आंध्रप्रदेश के 5 छात्र, राजस्थान के 5 छात्र और उत्तर प्रदेश के 4 छात्र और बिहार का एक छात्र 100 पर्सेंटाइल स्कोर हासिल किया है।

100 पर्सेंटाइल लाने वाले कुछ छात्रों के नाम:
बिहार –
1- गुलशन कुमार
उत्तर प्रदेश:
1-देशांक प्रताप सिंह
2-निपुन गोयल
3-रिषि कालरा
4-मलय केडिया
राजस्थान:
1- ईशान खंडेलवाल
2- कृष गुप्ता
3- ध्यानेश हेमेंद्र शिंदे
4- मयंक सोनी
5- अपूर्वा समोटा

इस साल 2.5 लाख अभ्यर्थियों ने जेईई मेन के लिए क्वॉलीफाई किया है। ये अभ्यर्थी आईआईटी जेईई या जेईई एडवांस्ड 2023 में भाग लेंगे। इस साल जेईई एडवांस्ड के लिए कटऑफ पर्सेंटाइल 90 फीसदी तक बढ़ गया है। यहां जेईई एडवांस्ड के लिए कैटेगरीवाइज कटऑफ मार्क्स चेक कर सकते हैं।

जेईई मेन रिजल्ट 2023- जेईई एडवांस्ड कटऑफ
वर्ग- —-कटऑफ 2022——-कटऑफ 2023
सामान्य–88.4121383————90.7788642
दिव्यांग–0.0031029 ——–0.0013527
ईडब्ल्यूएस—63.1114141——–75.6229025
ओबीसी एलसीएल–67.0090297—–73.6114227
एससी——–43.0820954——–51.9776027
एसटी———26.7771328——–37.2348772