जेईई मेन पेपर एनालिसिस: मैथ्स कठिन, फिजिक्स की तुलना में कैमिस्ट्री आसान

0
165

कोटा। बीई-बीटेक कोर्स में प्रवेश के लिए देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के दूसरे सेशन जेईई मेन-जुलाई 2022 की शुरुआत सोमवार को कम्प्यूटर बेस्ड मोड पर हुई। एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के निदेशक डाॅ. बृजेश माहेश्वरी ने बताया कि स्टूडेंट्स के फीडबैक व सीसैट पर प्राप्त रिस्पाॅन्सेज के आधार पर पेपर का एनालिसिस किया गया है।

विद्यार्थियों से प्रापत जानकारी के अनुसार जेईई मेन जुलाई सेशन के पहले दिन मैथ्स का पेपर काफी कठिन आया। मल्टीपल फार्मूला एवं कंसेप्ट्स के साथ प्रश्नों को पूछा गया। सभी प्रश्न गणनात्मक एवं व्याख्यात्मक थे। इसलिए मैथ्स के पेपर का डिफीकल्टी लेवल काफी उच्च था।

फिजिक्स: सुबह की पारी में फिजिक्स के पेपर का स्तर पिछले सेशन जैसा रहा। लगभग सभी टाॅपिक्स को कवर किया गया था। काइनेमेटिक्स, वेव ऑप्टिक्स, डब्ल्यूईपी, रोटेशन एवं रे ऑप्टिक्स से प्रश्न पूछे गए थे। रे ऑप्टिक्स में रेनबो फाॅर्मेशन पर प्रश्न पूछे गए। विद्यार्थियों से मिली जानकारी के अनुसार सेमीकंडक्टर पार्ट से पूछे गए प्रश्न थोड़ा उलझाने वाले रहे। ऑब्जेक्टिव पार्ट टू में असरशन रीजनिंग टाइप के दो प्रश्न एवं एक प्रश्न मेट्रिक्स मेचिंग टाइप का आया। वहीं शाम की पारी का पेपर मध्यम स्तर का रहा। इसमें फ्लुइड, ऑप्टिक्स, हीट, काइनेमेटिक्स, टू डी, इलेक्ट्रोस्टेट, कैपिसिटेन्स, मैग्नेटिज्म, एसएचएम व एरर टाॅपिक्स से प्रश्न आए।

कैमिस्ट्री: कैमिस्ट्री का पेपर फिजिक्स व मैथ्स की तुलना में आसान था। सुबह की पारी में ऑब्जेक्टिव पार्ट में दो प्रश्न असरशन रीजनिंग टाइप के थे। लगभग सभी टाॅपिक्स से प्रश्न पूछे गए थे। जिसमें मुख्यतः फिजीकल कैमिस्ट्री आयोनिक इक्विलीब्रीयम, लिक्विड साॅल्युशन, केमिकल काइनेटिक्स, इलेक्ट्रोकैमिस्ट्री, थर्मोडाइनेमिक्स, मोल कंसेप्ट (कंसन्ट्रेशन टम्र्स) पूछे गए। इसी प्रकार ऑर्गेनिक कैमिस्ट्री में कैमिस्ट्री इन एवरीडे लाइफ, बाॅयोमोलीक्यूल पाॅलीमर, एनवायरमेन्टल कैमिस्ट्री, सेपरेशन टेक्निक्स, एलकोहल तथा इनऑर्गेनिक कैमिस्ट्री में एस-ब्लाॅक, डी-ब्लाॅक कोऑर्डिनेशन कैमिस्ट्री, कैमिस्ट्री बाॅन्डिंग व पीरियोडिक टेबल से संबंधित प्रश्न पूछे गए। वहीं, शाम की पारी में भी पेपर सुबह की तरह आसान रहा। इसमें स्टेटमेंट (1-2) टाइप तथा काॅलम मेचिंग के प्रश्न आए। इसमें भी मेटलर्जी, केमिकल बाॅन्डिंग, आइसोमेरिज्म, पीरियोडिक, केमिकल काइनेटिक, थर्मोडाइनेमिक्स, एलडोल कन्डेन्सेशन, जनरल ऑर्गेनिक कैमिस्ट्री, बाॅयोमोलीक्यूल तथा एस ब्लाॅक से प्रश्न आए।

मैथ्स: सुबह की पारी में मैथ्स का पेपर बाकी दोनों पेपरों की तुलना में कठिन रहा। जेईई मेन के पहले सेशन की तरह इस बार भी सभी टाॅपिक्स को कवर किया गया था। यानी सभी टाॅपिक्स से एक-एक प्रश्न पूछा गया। कुछ प्रश्न मिश्रित कंसेप्ट्स के साथ आए। ऐसे में पेपर हल करना विद्यार्थियों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा। कैलकुलस से 9, एलजेब्रा से 8, वेक्टर एंड थ्री डी से 3 प्रश्न आए। सर्किल प्लस कोनिक सेक्शन से लगभग 4 प्रश्न एवं शेष टाॅपिक्स से करीब 5-6 प्रश्न आए। सभी प्रश्न गणनात्मक एवं व्याख्यात्मक थे। इसलिए मैथ्स के पेपर का डिफीकल्टी लेवल काफी उच्च था। इसी प्रकार दूसरी पारी का पेपर काफी कठिन व लेन्दी था। विद्यार्थियों के अनुसार पेपर में फार्मूला आधारित प्रश्नों की संख्या ना के बराबर थी। प्रत्येक प्रश्न में मल्टीपल फाॅर्मूला एवं कंसेप्ट लागू हो रहे थे। ऐसे में एवरेज विद्यार्थियों के लिए अच्छा स्कोर हासिल करना मुश्किल रहेगा। जेईई मेन के पिछले सेशन की तुलना में यह पेपर काफी कठिन था।