जानिए मोदी सरकार के नए मंत्रियों को मिला कौन सा विभाग

732

नई दिल्ली । मोदी कैबिनेट के मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। पूर्व नौकरशाह अश्विनी वैष्णव नए रेल मंत्री होंगे। ज्योतिरादित्य सिंधिया को नागरिक उड्डयन मंत्री, मनसुख मांडविया को स्वास्थ्य मंत्री, भूपेंद्र यादव को श्रम मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान समेत कई पुराने मंत्रियों के विभाग भी बदलें हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय का जिम्मा देखेंगे ,साथ ही पीएम के जिम्मे विज्ञान एंव प्रौद्यौगिकी मंत्रालय भी होगा। अमित शाह गृह के साथ-साथ सहकारिता मंत्रालय की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। वहीं राजनाथ सिंह रक्षा मंत्रालय, निर्मला सीतारमण वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री होंगी।

पीयूष गोयल वाणिज्य मंत्रालय के साथ-साथ उपभोक्ता, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय का जिम्मा भी देखेंगे। गोयल को कपड़ा मंत्रालय की भी जिम्मेदारी दी गई है। धर्मेंद्र प्रधान को देश का नया शिक्षा मंत्री बनाया गया, गिरिराज सिंह पंचायती राज मंत्री बनाए गए हैं। आइए जानते हैं मोदी मंत्रिमंडल के शामिल नए मंत्रियों को क्या-क्या मंत्रालय मिला है…

नामविभाग
1. अश्विनी वैष्णव (कैबिनेट)रेल मंत्रालय (कैबिनेट)
2. मनसुख मांडवियास्वास्थ्य मंत्रालय (कैबिनेट)
3. ज्योतिरादित्य सिंधियानागरिक उड्डयन मंत्रालय (कैबिनेट)
4. सर्वानंद सोनोवालआयुष मंत्रालय (कैबिनेट)
5. अनुराग ठाकुरसूचना एवं प्रसारण मंत्रालय/खेल मंत्रालय (कैबिनेट)
6. किरण रिजिजूकानून मंत्रालय (कैबिनेट)
7. नारायण राणेसूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (कैबिनेट)
8. पशुपति कुमार पारसखाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय (कैबिनेट)
9. आरके सिंहऊर्जा मंत्रालय (कैबिनेट)
10. भूपेंद्र यादवपर्यावरण मंत्रालय/श्रम मंत्रालय (कैबिनेट)
11. हरदीप पुरीपेट्रोलियम मंत्रालय (कैबिनेट)
12. जी. किशन रेड्डीसंस्कृति, पर्यटन और उत्तर पूर्व के मामलों का मंत्रालय (कैबिनेट)
13.पुरुषोत्तम रूपालामतस्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय (कैबिनेट)
14. आरसीपी सिंहस्टील मंत्रालय (कैबिनेट)
15. राजीव चंद्रशेखरकौशल विकास मंत्रालय (राज्यमंत्री)
16. भानु प्रताप सिंह वर्मासूक्ष्म एवं लघु उद्योग मंत्रालय (राज्यमंत्री)
17. मीनाक्षी लेखीविदेश मंत्रालय (राज्यमंत्री)
18. अन्नपूर्णा देवीशिक्षा मंत्रालय (राज्यमंत्री)
19. ए नारायणस्वामीसमाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय (राज्यमंत्री)
20. कौशल किशोरआवास एवं शहरी मामलों का मंत्रालय (राज्यमंत्री)
21. पंकज चौधरीवित्त मंत्रालय (राज्यमंत्री)
22. अनुप्रिया सिंह पटेलवाणिज्य मंत्रालय (राज्यमंत्री)
23. दर्शन विक्रम जरदोशकपड़ा मंत्रालय और रेल मंत्रालय (राज्यमंत्री)
24. अजय भट्टरक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री, और पर्यटन मंत्रालय (राज्यमंत्री)
25. बी एल वर्माउत्तर पूर्वी क्षेत्र के विकास मंत्रालय (राज्यमंत्री)
26. प्रतिमा भौमिकसामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय (राज्यमंत्री)
27. डॉ. सुभाष सरकारशिक्षा मंत्रालय (राज्यमंत्री)
28. अजय कुमारगृह मंत्रालय (राज्यमंत्री)
29. देवुसिंह चौहानसंचार मंत्रालय (राज्यमंत्री)
30. भगवंत खुबानवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (राज्यमंत्री)
31. कपिल मोरेश्वर पाटिलपंचायती राज मंत्रालय (राज्यमंत्री)
32. डॉ. भागवत किशनराव कराड़वित्त मंत्रालय (राज्यमंत्री)
33. डॉ. राजकुमार रंजन सिंहविदेश मंत्रालय शिक्षा मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय (राज्यमंत्री)
34. डॉ. भारती प्रवीण पवारस्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (राज्यमंत्री)
35. बिश्वेश्वर टुडूजनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री, और जल शक्ति मंत्रालय (राज्यमंत्री)
36. शांतनु ठाकुरबंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय (राज्यमंत्री)
37. डॉ. मुंजापारा महेंद्रभाईमहिला एवं बाल विकास मंत्रालय और आयुष मंंत्रालय (राज्यमंत्री)
38. जॉन बारलाअल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय (राज्यमंत्री)
39. एल मुरुगनमत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय और सूचना और प्रसारण मंत्रालय (राज्यमंत्री)
40. निसिथ प्रमाणिकगृह मंत्रालय और युवा एवं खेल मंत्रालय (राज्यमंत्री)
41. एसपी सिंह बघेलकानून और न्याय मंत्रालय (राज्यमंत्री)
42. अजय कुमारगृह मंत्रालय (राज्यमंत्री)
43. शोभा करंदलजेकृषि मंत्रालय (राज्यमंत्री)