कोटा। कोटा विश्वविद्यालय के फार्मेसी संस्थान को आगामी शैक्षणिक सत्र से बी फार्मा और एम फार्मा पाँच विषयों (फार्मास्यूटिकल एनालिसिस, फार्मास्यूटिकल केमिस्ट्री, फार्मास्युटिक्स, फार्माकॉलोजी तथा फ़ार्माकॉग्नोसी) में प्रवेश दिए जाने एवं पाठ्यक्रम संचालन की अनुमति प्रदान की गई है।
फार्मेसी संस्थान के कॉर्डिनेटर प्रो. भवानी सिंह ने बताया कि मई माह में विश्वविद्यालय के फार्मेसी संस्थान द्वारा संचालित विभिन्न फार्मेसी पाठ्यक्रमों के संचालन के लिए फार्मेसी कौंसिल ऑफ़ इंडिया, नई दिल्ली द्वारा निरीक्षण किया गया था। विश्वविद्यालय के फार्मेसी संस्थान में उपलब्ध संसाधनों की विस्तृत रिपोर्ट निरीक्षण दल द्वारा काउंसिल को ऑनलाइन प्रस्तुत गई थी।
पीसीआई टीम द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान संस्थान की सभी मूलभूत सुविधाओं को अच्छा पाया गया, जिसके आधार सत्र 2026-2030 के लिए 60 सीटों के साथ बी फार्मा तथा सत्र 2026-2028 के लिए एम फार्मा के प्रत्येक विषय में 15 सीटों पर प्रवेश एवं पाठ्यक्रम के संचालन की स्वीकृति प्रदान की है।

