कोटा मंडल की तीन ट्रेनें प्रभावित, मथुरा–सवाई माधोपुर पैसेंजर दो-दो दिन निरस्त

0
12

हजरत निजामुद्दीन–इंदौर विशेष 10 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी

कोटा। उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल में पलवल–मथुरा रेलखंड के मथुरा एवं भूतेश्वर स्टेशनों पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कारण कोटा मंडल से संबंधित दो पैसेंजर ट्रेनों को निर्धारित तिथियों में निरस्त किया गया है, जबकि एक विशेष ट्रेन परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ जैन ने बताया कि प्रभावित ट्रेनों का विवरण

निरस्त ट्रेनें

  • गाड़ी संख्या 54794 मथुरा–सवाई माधोपुर पैसेंजर अपने प्रारंभिक स्टेशन मथुरा से 09 एवं 10 अक्टूबर 2026 को निरस्त रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 54793 सवाई माधोपुर–मथुरा पैसेंजर अपने प्रारंभिक स्टेशन सवाई माधोपुर से 10 एवं 11 अक्टूबर 2026 को निरस्त रहेगी।

मार्ग परिवर्तित ट्रेन
गाड़ी संख्या 09310 हजरत निजामुद्दीन–इंदौर विशेष अपने प्रारंभिक स्टेशन हजरत निजामुद्दीन से 10 अक्टूबर को अपने निर्धारित मार्ग की बजाय परिवर्तित मार्ग वाया हजरत निजामुद्दीन–गाजियाबाद–मितावली–आगरा फोर्ट–बयाना मार्ग से संचालित होगी। इस कारण उक्त दिन यह ट्रेन मथुरा एवं भरतपुर स्टेशन नहीं जाएगी।

असारवा-कोटा एक्सप्रेस आज से संशोधित समय पर चलेगी
गाड़ी संख्या 19821 असारवा-कोटा द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस की समय-सारणी में 3 अक्टूबर से बदलाव किया गया है। कोटा मंडल में यह ट्रेन चंदेरिया (17.30/17.35), बस्सी बेरिसाल (17.52/17.53), पारसोली (18.05/18.06), मांडलगढ़ (18.25/18.27) तथा बूंदी (19.38/19.40) बजे आगमन/प्रस्थान करेगी।