कोटा कर्मचारी सहकारी समिति 108 का 2022-23 के लिए 14.53 करोड़ का बजट प्रस्तावित

0
405

कोटा। कोटा कर्मचारी सहकारी समिति लि. 108 की कार्यसमिति की मासिक बैठक अध्यक्ष डॉ. मीनू बिरला की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में समिति सचिव विमलचन्द जैन ने वर्ष 2022-23 का अनुमानित आय-व्यय का बजट पेश किया। वर्ष 2022-23 की अनुमानित आय 14.53 करोड़ रुपए प्रस्तावित की गई। वहीं वर्ष 2022-23 का अनुमानित व्यय बजट 13.67 करोड़ रूपए प्रस्तावित किया गया।

कार्यकारिणी ने इसे आमसभा से स्वीकृति लेने का निर्णय लिया है । सचिव जैन ने बताया कि वर्ष 2021-22 में समिति को शुद्ध लाभ 1.60 करोड़ रुपए का हुआ है। 31 मार्च 2022 को समिति की कार्यशील पूंजी 180 करोड़ रुपए हो गई है।

बैठक में व्यक्तिगत जमानत पर 7 सदस्यों को 50.95 लाख रुपए व मकान की जमानत पर 2 सदस्यों को 11 लाख रुपए समेत कुल 61.95 लाख रुपए के ऋण स्वीकृत किए गए। इस दौरान 9 नए सदस्य भी बनाए गए। बैठक में महिला संचालक हंसा त्यागी, संचालक दिनेश पनवाड, रास बिहारी पारीक, कर्ण सिंह हाडा, सूर्यकांत शर्मा, डॉ. विनोद पंकज, मुकुट बिहारी, गिरीश कुमार विजय, ओम प्रकाश शर्मा आदि सम्मिलित रहे।