केबीसी 10 की बिनीता बनी पहली करोड़पति, क्या जीत पाएंगी 7 करोड़ रुपये ?

823

मुंबई। कौन बनेगा करोड़पति का सीजन 10 दर्शकों के बीच लगातार अपना रंग जमाए हुए है। अमिताभ बच्चन की मेजबानी और कंटेस्टेंट्स की होशियारी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। लेकिन इस सीजन में अब जाकर वह लम्हा आया है जिसका सबको इंतजार था। केबीसी सीजन 10 को आखिरकार पहला करोड़पति मिल गया है।

असम की बिनीता जैन ने शो में एक करोड़ की राशि जीत ली है। सोनी टीवी ने ट्विटर पर एक प्रोमो शेयर किया है जिसमें अमिताभ बच्चन पूरे उत्साह के साथ बिनीता को यह खुशखबरी देते नजर आ रहे हैं। इसी के साथ रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया है।

बिनीता के सामने अब 7 करोड़ का सवाल रखा गया है। क्या वह इस सवाल का जवाब दे पाएंगी, इस बात को जानने के लिए सभी बेसब्री से इस एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं। देखिए, वह रोमांचक पल जब बिनीता ने एक करोड़ रुपये जीते:

यह एपिसोड 2 अक्टूबर को प्रसारित किया जाएगा। बता दें कि पिछले सीजन में भी किसी भी प्रतियोगी ने 7 करोड़ रुपये नहीं जीते थे। जमशेदपुर की अनामिका मजूमदार ने 1 करोड़ रुपये जीते थे लेकिन उन्होंने जैकपॉट सवाल का रिस्क नहीं लिया था और उससे पहले ही शो छोड़ दिया था। इस बार प्रोमो में दिख रहा है कि बिनीता 7 करोड़ का सवाल का जवाब देने का प्रयास कर रही हैं।