केंद्र सरकार का नया प्लान, अब अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में भी कर पाएंगे UPI पेमेंट

94

नई दिल्ली। UPI को लेकर सरकार लगातार नए फैसले ले रही है। यही वजह है कि विदेशों में भी UPI पेमेंट हो पाएगी। लेकिन ये फैसला लेने से पहले कुछ अन्य फैसले भी लिए जा रहे हैं।

अब यूपीआई को एशिया से बाहर यूरोप समेत पश्चिमी देशों तक लेकर जाने का फैसला किया गया है। इसकी मदद से आप आसानी से यूपीआई पेमेंट अन्य देशों में भी कर पाएंगे। तो चलिये सरकार के प्लान के बारे में बताते हैं-

किन देशों में होगी UPI पेमेंट
ओमान, मोरिशियस, भूटान, नेपाल, फ्रांस, श्रीलंका और UAE में अब UPI की मदद से पेमेंट कर सकते हैं। सरकार की तरफ से एक मेमोरेंडम साइन किया गया है। कुछ देशों में तो QR Code से भी पेमेंट हो पाएगी। यानी आपको कुछ अलग से करने की जरूरत नहीं है। ऐसे में जो लोग ज्यादा UPI Payment का यूज करते हैं तो उन्हें कोई परेशानी नहीं होने वाली है। ये उनके लिए अच्छा ऑप्शन भी साबित हो सकता है।

NIPL ने एक एग्रीमेंट साइन किया है। लिक्विड ग्रुप के साथ साइन हुए इनमें 10 साउथ-ईस्ट एशिया देशों में QR Code से पेमेंट करने को हरी झंडी दे दी गई है। मलेशिया, थाइलैंड, फिलीपींस, वियतनाम, सिंगापुर, कंबोडिया, साउथ कोरिया, जापान, ताइवान और हॉन्ग कॉन्ग में भी इससे पेमेंट की जा सकेगी। यानी यूजर्स को इससे पेमेंट करने में काफी आसानी होगी।