इंदौर मंडी: मिलों की खरीद से चना- तुअर के भाव में तेजी

0
1166

इंदौर ।  स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में बुधवार को दाल मिलों की खरीदी से चना (कांटा) 25 रुपये और तुअर (अरहर) के भाव 50 रुपये प्रति क्विंटल (मंगलवार की तुलना में) की तेजी लिए रहे। मांग कमी से तुअर दाल 100 रुपये क्विंटल की गिरावट लिए रही। कारोबारी सूत्रों के अनुमान के मुताबिक बुधवार को संयोगितागंज अनाज मंडी में 500 बोरी गेहूं और 5000 बोरी मक्का की आवक हुई।

दलहन: चना (कांटा) 4050 से 4075, चना (देसी) 3950 से 3975, डबल डॉलर 5000 से 5200, मसूर 3675 से 3700, हल्की 3300 से 3400, मूंग 5500 से 5700, हल्की 4800 से 5000, तुअर निमाड़ी (लाल) 3600 से 3800, महाराष्ट्र सफेद तुअर 4100 से 4150, उड़द 5000 से 5100, हल्की 4000 से 4200 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल: तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 4850 से 4950, तुअर दाल फूल 5400 से 5500, तुअर दाल बोल्ड 5900 से 6300, आयातित तुअर दाल 5000 से 5100, चना दाल 5300 से 5600, आयातित चना दाल 5000 से 5200, मसूर दाल 4600 से 5150, मूंग दाल 6300 से 6500, मूंग मोगर 6700 से 6900, उड़द दाल 5600 से 5800, उड़द मोगर 6300 से 6500 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल: बासमती 8500 से 9000, तिबार 7000 से 7500, दुबार 6000 से 6500, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5000, बासमती सैला 5500 से 8500, कालीमूंछ 5900 से 6000, राजभोग 4900 से 5000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2400 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल।