इंदौर मंडी : दाल मिलों की खरीदी से तुअर, उड़द, मसूर के भाव में तेजी

978

इंदौर। स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में मंगलवार को दाल मिलों की खरीदी से तुअर (अरहर) के भाव 50 रुपये (शनिवार की तुलना में) प्रति क्विंटल की तेजी लिए रहे। वहीं मांग से उड़द 100 रुपये और मसूर 100 रुपये क्विंटल महंगी बिकी। मसूर दाल में लिवाली से 50 रुपये क्विंटल की बढ़त दर्ज की गई।

दलहन चना (कांटा) 4350 से 4375, चना (देसी) 4250 से 4300, डबल डॉलर 4800 से 5000, मसूर 4200 से 4250, हल्की 3950 से 4000, मूंग 5500 से 5800, हल्की 4800 से 5000, तुअर निमाड़ी (अरहर) 4400 से 4700, नई तुअर निमाड़ी 4800 से 5000, महाराष्ट्र सफेद तुअर (अरहर) 5000 से 5100, नई महाराष्ट्र सफेद तुअर 5300 से 5500, उड़द 5400 से 5450, हल्की 4500 से 4700 रुपये प्रति क्विंटल ।

दाल तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 6200 से 6400, तुअर दाल फूल 6600 से 6800, तुअर दाल बोल्ड 7200 से 7400, आयातित तुअर दाल 5000 से 5100 चना दाल 5400 से 5600, आयातित चना दाल 5000 से 5200 मसूर दाल 5200 से 5400 मूंग दाल 6600 से 6800, मूंग मोगर 6800 से 7000 उड़द दाल 5700 से 5900, उड़द मोगर 6900 से 7100 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल बासमती 8500 से 9000, तिबार 7000 से 7500, दुबार 6000 से 6500, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5000, बासमती सैला 5500 से 8500, कालीमूंछ 5900 से 6000, राजभोग 4900 से 5000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2400 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल।