इंदौर मंडी : कमजोर उठाव से चना, तुअर में नरमी, मसूर-मूंग महंगी

731

इंदौर। स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में सोमवार को लिवाली कमी से तुअर (अरहर) के भाव में 150 रुपये और चना (कांटा) में 25 रुपये क्विंटल की भाव कमी हुई। मसूर में 75 व मूंग में 100 रुपये क्विंटल की तेजी दर्ज की गई। चना दाल 50 एवं तुअर दाल 100 रुपये क्विंटल (शनिवार की तुलना में) महंगी बिकी। कारोबारी सूत्रों के अनुसार स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में 300 बोरी मक्का और 1000 बोरी गेहूं की आवक हुई।

दलहन चना (कांटा) 4350 से 4400, चना (देसी) 4250 से 4300, डबल डॉलर 5000 से 5200, मसूर 3900 से 3925, हल्की 3600 से 3700, मूंग 5500 से 5700, हल्की 4800 से 5000, तुअर निमाड़ी (अरहर) 4200 से 4300, महाराष्ट्र सफेद तुअर (अरहर) 4600 से 4650, उड़द 5200 से 5400, हल्की 4200 से 4300 रुपये प्रति क्विंटल ।

दाल तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 6000 से 6200, तुअर दाल फूल 6400 से 6600, तुअर दाल बोल्ड 7000 से 7200, आयातित तुअर दाल 5000 से 5100चना दाल 5600 से 5800, आयातित चना दाल 5000 से 5200मसूर दाल 5000 से 5200 मूंग दाल 6500 से 6700, मूंग मोगर 6600 से 6800 उड़द दाल 5800 से 6000, उड़द मोगर 7000 से 7200 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल बासमती 8500 से 9000, तिबार 7000 से 7500, दुबार 6000 से 6500, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5000, बासमती सैला 5500 से 8500, कालीमूंछ 5900 से 6000, राजभोग 4900 से 5000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2400 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल।