आवक की कमी से कोटा मंडी में सोयाबीन बेस्ट और धनिया बादामी के भाव तेज रहे

50

कोटा। Kota mandi price today: भामाशाह अनाज मंडी में शनिवार को आवक की कमी से सोयाबीन बेस्ट 30 रुपये और धनिया बादामी 50 प्रति क्विंटल तेज रहा। लहसुन मोटा 500 उछल गया। मंडी में सभी जिंसों की मिलाकर करीब 40000 कट्टे की आवक रही। लहसुन की आवक लगभग 6000 कट्टे की रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-

गेहूं मिल दडा लस्टर 2400 से 2450 गेहूं एवरेज 2470 से 2600 बेस्ट टुकड़ी 2600 से 2750 जौ 1600 से 2000 ज्वार नई शंकर 2100 से 2400 ज्वार सफेद 3000, बाजरा 1800 से 2200 मक्का लाल 1700 से 2000 मक्का सफेद 1800 से 2100 रुपये प्रति क्विंटल।

धान (1509) 3000 से 3200, धान सुगन्धा 2500 से 2901, धान (1718) 3200 से 4201 धान (1121) 3200 से 4100, धान (पूसा-1) 3200 से 3851 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन 4000 से 4881 सरसों 5000 से 5500 अलसी 4500 से 4800 रुपये प्रति क्विंटल।

मसूर 5000 से 5800, मूंग हरा 6500 से 8200 चना देशी बेस्ट नया 5700 से 5800 चना देशी मिडियम 5400 से 5650 चना पेप्सी 5700 से 5900 चना मौसमी 5600 से 5800 चना कांटा 5300 से 5500 चना डंकी 4200 से 5200, उड़द नया 7000 से 8471रुपये प्रति क्विंटल।

धनिया रेनडेमेज 5500 से 5800, धनिया बादामी 6000 से 6450, धनिया ईगल 6300 से 6850 रंगदार 7000 से 8000 रुपये प्रति क्विंटल। लहसुन 4500 से 14500 ग्वार 4500 से 5600 मैथी 6000 से 6700 कलौंजी 15000 से 17000 रुपये प्रति क्विंटल।