अब आप अब घर बैठे मंगवा सकते हैं डीजल, ‘हमसफर’ मोबाइल ऐप लॉन्च

0
499

नई दिल्ली।अब तक आपने ऑनलाइन या ऐप के जरिए खाना, मोबाइल, कपड़े आदि ऑर्डर देकर मंगाते थे। अब आप अब घर बैठे डीजल भी मंगवा सकते हैं। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में होटल, अस्पताल और हाउसिंग सोसाइटी जल्दी ही अपने घर पर डीजल की डिलीवरी ले सकेंगे। इसके लिए ‘हमसफर’ नाम का मोबाइल एप लॉन्च किया गया है। श्रम मंत्री संतोश गंगवार ने यह ऐप लॉन्च किया है।

ऐप पेश किए जाने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में श्रम मंत्री संतोश गंगवार ने कहा कि तेल एवं गैस क्षेत्र देश के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बना हुआ है और यह नया बदलाव लाने को तैयार है। हमसफर जैसे नए प्रौद्योगिकी विचार नई प्रौद्योगिकी लाएंगे। यह अन्य बातों के अलावा रोजगार सृजन में भी मददगार होगा। इतना ही नहीं इससे अर्थव्यवस्था के साथ डीजल के थोक ग्राहकों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

एप का उपयोग हाउसिंग सोसाइटी, होटल, मॉल, निर्माण स्थल, उद्योग तथा अन्य थोक डीजल खरीदार डीजल डिलिवरी के लिये कर सकेंगे। यह सुविधा फिलहाल गुरूग्राम, गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद, हापुर, कुंडली, माणेसर और बाहुदरगढ़ में उपलब्ध होगी। हमसफर की निदेशक और संस्थापक सान्या गोयल ने कहा कि यह सेवा शुरू करने का मकसद मॉल, होटल, हाउसिंग सोसाइटी जैसे डीजल के बड़े खरीदारों को ईंधन बिना किसी बाधा के उनतक पहुंचाना है।

इससे ईंधन के परिवहन की असुरक्षित गतिविधियां खत्म होंगी और हमसफर डिलिवरी डिसपेंसर के जरिए सुरक्षित परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित होगी। हमसफर के पास 12 टैंकर हैं। इनकी क्षमता चार हजार से छह हजार लीटर की है। इन टैंकरों की टीम के अलावा हमसफर के पास 35 लोगों की एक अनुभवी टीम बतायी गयी है