अपने स्मार्टफोन को बनाएं वायरलेस माउस, जानिए कैसे

922

नई दिल्ली । लैपटॉप और कंप्यूटर का इस्तेमाल कई लोग करते हैं। इनके साथ उन्हें माउस भी इस्तेमाल करना पड़ता है। हालांकि, लैपटॉप में अलग से माउज की कोई जरुरत नहीं होती है फिर भी कई लोग अलग से माउज को लैपटॉप से अटैच कर इस्तेमाल करते हैं। लेकिन वायर वाले माउज को आपको लैपटॉप या कंप्यूटर से अटैच ही रखना होता है।

इससे आप माउज दूर रखकर इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। हालांकि, बाजार में वायरलेस माउज भी उपलब्ध हैं जिन्हें लैपटॉप और कंप्यूटर से दूर रखकर भी इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन वायरलेस माउस काफी महंगे होते हैं और लोग इसी वजह से इन्हें खरीद नहीं पाते हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप बिना किसी खर्च के ही वायरलेस माउज बना सकते हैं। इसके लिए बस आपको एक एंड्रॉइड स्मार्टफोन की जरुरत होगी। आप अपने पुराने स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां हम आपको इसी का तरीका बता रहे हैं।

जानें एंड्रॉइड स्मार्टफोन को कैसे बनाएं एंड्रॉइड स्मार्टफोन

  • स्मार्टफोन को वायरलेस माउज बनाने के लिए आपको एक ऐप को इंस्टॉल करनी होगी। इस ऐप का नाम Keyboard App (AndroMouse 3.0) है। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है।
  • इसे आप अपने पीसी में भी डाउनलोड कर सकते हैं। यहां यह ऐप Andromouse Server 3 के नाम से उपलब्ध होगी।
  • कंप्यूटर में ऐप डाउनलोड करने के बाद यूजर्स को उसे ओपन करना होगा। यहां आपको आईपी एड्रेस दिखाई देगा। यह सभी कम्प्यूटर में यूनीक होता है। इसे नोट कर के रख लें। इसके बाद एंड्रॉइड स्मार्टफोन में भी ऐप को इंस्टॉल कर ओपन करें।
  • यहां आपको दो ऑप्शन दिखाई देंगे। इनमें पहला वाई-फाई और दूसरा ऑप्शन ब्लूटूथ का होगा। इसमें से आपको आप वाई-फाई को सेलेक्ट करना होगा।
  • इसके बाद आपने जो आईपी एड्रेस नोट किया है उसे एंटर कर मोबाइल ऐप से कनेक्ट करें। इसके बाद आप अपने फोन को वायरलेस माउज की तरह इस्तेमाल कर पाएंगे।
    यह भी पढ़ें: