अनिल कपूर ने खरीदी Mercedes-Maybach S 580 कार, जानिए खासियत

0
90

मुंबई। Mercedes-Maybach S 580: बॉलीवुड के मिस्टर इंडिया यानी अनिल कपूर के गैराज में नई कार शामिल हो गई है। दरअसल, उन्होंने दीवाली के मौके पर नई कार खरीदी है। उनकी यह कार मर्सिडीज-मेबैक एस 580 है। जिसकी कीमत 2.69 करोड़ रुपए है। यह कार एमराल्ड ग्रीन कलर की है। यह लग्जरी कार बॉलीवुड हस्तियों के बीच खासी लोकप्रिय है। इससे पहले अभिनेता शाहिद कपूर और अभिनेत्री कियारा आडवाणी भी इस गाड़ी को खरीद चुकी हैं। चलिए अनिल कपूर की इस कार की खूबियों के बारे में जानते हैं।

मर्सिडीज-मेबैक S-क्लास को 2022 में 2 वैरिएंट- S-580 और S-680 में लॉन्च किया गया था। इसमें वर्टिकल स्लैट्स, क्रोम-फिनिश्ड एयर वेंट और स्लिम LED हेडलैंप के साथ एक बड़ा क्रोम ग्रिल दिया गया है। मर्सिडीज का दावा है कि मेबैक एस 580 4.7 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इसमें 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है, जो 4MATIC ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम के माध्यम से फोर व्हील ड्राइव को सपोर्ट करता है। अनिल कपूर की यह कार 2.69 करोड़ रुपए में खरीदी है।

बता दें पिछले कुछ हफ्तों में श्रद्धा कपूर, पूजा हेगड़े, आलिया भट्ट, तापसी पन्नू, रकुल प्रीत जैसे कई बॉलीवुड कलाकारों ने इस लग्जरी कार को खरीदा है। वहीं अनिल कपूर को लग्जरी कारों का बहुत शौक है। उनके पास BMW 7 सीरीज है, जिसकी कीमत 1.95 करोड़ रुपए है, BMW 760 LI, मर्सिडीज मेबैच S500, ऑडी A8 एल, लैंड रोवर स्पोर्ट्स और मर्सिडीज बेंज GLX के साथ कई और भी कई लग्जरी कारें हैं।