Youngathon: सड़क सुरक्षा संदेश के साथ कोटा में योंगथॉन कल, एक्सपो आज

46

कोटा। Youngathon Race: सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ रविवार 29 अक्टूबर को आयोजित योंगथॉन दौड़ का आयोजन उम्मेद क्लब से प्रात: 6:30 के साथ किया जाएगा। वाईआई कोटा चेप्टर के चेयरमैन अभिनंदन सेठी ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि (सीआईआई वाईआई) के सानिध्य में दौड़ का आयोजन 5 किलोमीटर व 10 किलोमीटर की दो श्रेणियों में होगा।

दौड के लिए अभी तक 2700 रजिस्ट्रेशन पूरे हो चुके हैं। चैप्टर मेंटर भुवन गौड़ ने बताया कि शनिवार को सुबह 11 बजे से रात्रि 8 बजे तक एक्सपो का आयोजन किया जाएगा। एक्सपो  में भी ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा होगी।

सभी प्रतिभागियों को रजिस्ट्रेशन के उपरान्त किट वितरित किए जाएंगे। पूरी दौड़ में मेडिकल टीम भी साथ रहेगी। इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटना रहित बनाने के लिए जनता को जागरूक करना है।

एक्सपो में सेहत संग संगीत का तड़का
सारांश खंडेलवाल व अतिशय जैन ने बताया कि शनिवार को एक्सपो फ़ेयर का आयोजन उम्मेद क्लब नयापुरा में किया जाएगा। योंगथॉन एक्सपो सुबह 11 से रात्रि 8 बजे तक सभी के लिए खुला रहेगा। शहर का हर व्यक्ति इस एक्पो का हिस्सा बन सकता है। एक्पों प्रतिभागियों के रजिस्ट्रेशन, किट वितरण के साथ सेहत, संगीत व हंसी की महफिल भी सजेगी और बच्चों द्वारा सड़क सुरक्षा पर पोस्टर, स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन होगा और नुक्कड़ नाटक के आयोजन से सड़क सुरक्षा का संदेश भी दिया जाएगा।

लाईव म्यूजिक
अतिवीर जैन व साक्षी जैन ने बताया कि एक्सपो 9 घंटे के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 300 स्कूल व क़रीब 500 से ज़्यादा कॉलेज के बच्चे हिस्सा लेंगे। इसे आकर्षक बनाने के लिए हर तरह का तड़का देने का प्रयास किया गया है। शनिवार को प्रात: 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक स्कूली बच्चों द्वारा सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ पोस्टर व स्लोगन लेखन का आयोजन किया जाएगा। प्रात: 11.30 से दोपहर 12 बजे तक  के विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का संदेश दिया जाएगा।

ध्वनि प्रदूषण पर व्याख्यान
उन्होंने बताया कि दोपहर 12.30 से 1.00 बजे तक डॉ विक्रांत माथुर ध्वनि प्रदूषण व सुनने की क्षमता पर अपना व्याख्यान देंगे। डॉ. सपना अग्रवाल द्वारा दोपहर 2 से 2.30 तक स्टोरी टेलिंग सेशन होगा। साइबर सेफ्टी पर दोपहर 2.30 से 3.15 तक भी योंगथॉन कार्यशाला का आयोजन डॉ.. सौरभ माहेश्वरी द्वारा किया जाएगा।  दोपहर 3 बजे एक्पो में हंसी का तडका लगेगा।

स्टैंडिंग कॉमेडियन
स्टैंडिंग कॉमेडियन सूरज पारीक व अलोक गौतम द्वारा हंसी की महफिल सजाई जाएगी। शाम 5 बजे डाईटिशियन सलोनी सेठी अपनी डाइट कंट्रोल व हेल्दी फूड पर अपना व्याखान देंगी। इसके उपरांत सहम 5.15 बजे में माइंडसेट कोच थेरपिस्ट पल्लवी कश्यप गुप्ता मानसिक योग्यता पर अपना व्याख्यान देंगी। शाम को 6 बजे डीजे नाईट होगी। डीजे स्टेंजर अपनी डीजे की धुन पर शहरवासियों को नचायेंगे। सांय 7 बजे इनविनकेबल बैंड द्वारा लाईव म्यूजिक की प्रस्तुति दी जाएगी।

यह रहेगा दौड़ का मार्ग
चिराग जैन ने बताया कि 29 अक्टूबर को सड़क सुरक्षा संदेश के साथ सुबह 6.30 से दौड़ का आयोजन किया जाएगा। दौड मार्ग में सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी के साथ बैनर व पोस्टर लगे रहेंगे। कोटावासी एकजुट होकर सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ रविवार को दौड़ लगाएंगे। यह दौड़ 5 किलोमीटर व 10 किलोमीटर में आयोजित होगी। 5 किलोमीटर के प्रतिभागी उम्मेद क्लब से क्षार बाग, जयपुर गोल्डन, सरोवर टॉकीज, सेवन वंडर, किशोर सागर की पाल से जेडीबी होते हुए उम्मेद क्लब पहुंचेंगे। वहीं 10 किलोमीटर के प्रतिभागी इस मार्ग के दो राउण्ड लगायेंगे। अलग – अलग आयु वर्ग के दोनों महिला व पुरुष की दौड प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएगी। योंगथॉन का लक्ष्य 3 हजार प्रतिभागी का है।