RPSC RAS परीक्षा की एसटी टॉपर एसडीएम 60 हजार रुपये की घूस लेते गिरफ्तार

0
17

जयपुर। वर्ष 2024 में आरपीएससी आरएएस भर्ती परीक्षा में एसटी वर्ग की टॉपर काजल मीणा पहली ही पोस्टिंग में रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तारी हो गई हैं। आरोप है कि जमीन से जुड़ी एक डिक्री (फैसले) के बदले करीब 60 हजार रुपये की मांग की गई थी।

इस मामले में एसडीएम काजल मीणा, उनके सहयोगी प्रवीण और एक रीडर दिनेश को भी गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) ने कार्रवाई करते हुए इन सभी को रंगे हाथों पकड़ा।

इस मामले के बाद एक होनहार और टॉप रैंक हासिल करने वाली अधिकारी की शुरुआत ही विवादों में घिर गई है जिससे प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

काजल मीणा 2024 बैच की RAS अधिकारी हैं और करीब 6 महीने पहले ही उनका ट्रांसफर नादौती में हुआ था। बडौली की रहने वाली काजल ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा में अनुसूचित जनजाति श्रेणी में प्रथम रैंक हासिल की थी।

काजल ने इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग में बीटेक आईआईटी मंडी (हिमाचल) से पूरी की थी। आरएएस बनने से पहले ईपीएफओ और दूरसंचार विभाग में एएसओ रह चुकी है। 2017 में जेईएन पद पर सिलेक्शन हुआ, लेकिन जॉइन नहीं किया। दिसंबर 2021 में दिल्ली टेलीकॉम डिपार्टमेंट में नौकरी लगी।

एसीबी के महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि आरोपियों की पहचान एसडीएम काजल मीणा, उनके रीडर दिनेश कुमार सैनी और वरिष्ठ सहायक प्रवीण धाकड़ के रूप में हुई है जिन्हें नादौती कस्बे में भूमि विवाद से संबंधित अंतिम डिक्री जारी करने के एवज में रिश्वत लेते समय रंगे हाथों पकड़ा गया। गुप्ता ने बताया कि शिकायत में आरोप था कि आरोपियों ने पहले एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी, जिसे बाद में घटाकर 50,000 रुपये कर दिया गया।

शिकायत का सत्यापन करने के बाद सवाईमाधोपुर से एसीबी टीम ने जाल बिछाया और एसडीएम के लिए 50,000 रुपये तथा रीडर को अपने लिए 10,000 रुपेय की रिश्वत लेते पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने आरोपियों के पास मौजूद एक बैग से चार लाख रुपये भी बरामद किए, जिसे संदिग्ध मानते हुए जांच की जा रही है। एसीबी ने बताया कि इस संबंध में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

वायरल हो रहा मॉक इंटरव्यू
पहली ही पोस्टिंग में घूस लेने के आरोप में गिफ्तार के बाद काजल मीणा का एक मॉक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह उस सवाल का जवाब देते नजर आ रही है जिसमें पूछा गया था कि वह आईआईटी से बीटेक डिग्री धारक होकर प्रशासनिक सेवा में क्यों आना चाहती हैं?

वायरल इंटरव्यू क्लिप में इंटरव्यूअर पूछ रहा है कि आपने (काजल) आईआईटी मंडी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में काफी अच्छी प्रतिशत से बीटेक किया है। अभी आप टेलीकॉम विभाग में ही काम कर रही हैं। टेक्निकल फील्ड में हैं। एक बीटेक वाले को टेक्निकल फील्ड में होना चाहिए।

आप प्रशासनिक सेवा में क्यों आना चाहती हैं? इस काजल ने उत्तर दिया था कि आरएएस हमारे राज्य की प्रीमियर व प्रतिष्ठित सेवा है। सैलरी बेनिफिट्स अच्छे हैं। प्रशासनिक अधिकार के पास इतनी पावर होती है कि वह आम जनता की जिंदगी में क्वालिटी बदलाव ला सकता है।