Oppo K10 5G स्मार्टफोन 8 जून को होगा भारत में, जानिए फीचर्स और कीमत

0
185

नई दिल्ली। ओप्पो (Oppo) कंपनी का नया स्मार्टफोन Oppo K10 5G जल्द भारत में लॉन्च होगा। Oppo K10 स्मार्टफोन को 8 जून 2022 की दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जा सकता है। बता दें कि 23 मार्च 2022 को भारत में Oppo K10 स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया था। हालांकि अब ओप्पो की तरफ से Opoo K10 के 5G वेरिएंट की लॉन्चिंग की तैयारी हो रही है। बता दें कि भारत से पहले चीन में Oppo K10 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया जा चुका है।

संभावित कीमत: Oppo K10 5G स्मार्टफोन के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1999 RMB (करीब 23,310 रुपये) है। वहीं 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2199 RMB (करीब 25,643 रुपये) है। वहीं 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2499 RMB (29,141 रुपये) है। Oppo K10 5G को दो कलर ऑप्शन मिड-नाइट ब्लैक और आइस ब्लू में उपलब्ध किया जा सकता है।

संभावित स्पेसिफिकेशन: Oppo K10 5G स्मार्टफोन को 6.59 इंच फुल एचडी प्लस LCD डिस्प्ले सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। जबकि पीक ब्राइटनेस के लिए 600 nits दिया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए फोन में 5000mAh की बैटरी दी जाएगी। फोन 67W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है।

फोन को एंड्रॉइड 12 बेस्ड ColorOS 12 सपोर्ट दिया जा सकता है। प्रोससेर सपोर्ट के तौर पर फोन में MediaTek Dimensity 8000 MAX दिया जा सकता है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।साथ ही फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेंसर सपोर्ट मौजूद रहेगा।