JEE Main 2021: मार्च परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

706

नई दिल्ली। जेईई मेन मार्च 2021 (JEE Main March) परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। डायरेक्ट लिंक इस खबर में आगे दिया गया है।

एनटीए ने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए तीन लिंक्स एक्टिव किए हैं। वेबसाइट पर ट्रैफिक लोड बढ़ने से अगर एक लिंक क्रैश होता है, तो आप दूसरे लिंक से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड के साथ-साथ सेल्फ डिक्लरेशन फॉर्म भी जारी किया गया है।

एडमिट कार्ड का पहला पेज सेल्फ-डिक्लरेशन है। आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसे सभी पेज का प्रिंट लेना होगा। सेल्फ-डिक्लरेशन भरना होगा। इस पर आपके पैरेंट्स के हस्ताक्षर होने चाहिए। आपको अपने बायें हाथ का अंगूठा लगाना होगा। एडमिट कार्ड के सभी पेज एक साथ अटैच करके परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा।

JEE Main admit card डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें…

जेईई मेन मार्च 2021 परीक्षा 15 मार्च से शुरू होकर 18 मार्च 2021 तक चलेगी। परीक्षा में एडमिट कार्ड व सेल्फ डिक्लरेशन फॉर्म के साथ-साथ वैध फोटो आईडी प्रूफ लेकर भी जाना है। इसके अलावा बॉल पेन, हैंड सैनिटाइजर और पानी की पारदर्शी बोतल साथ ले जाएं।