Gold Price: MCX पर सोना-चांदी फिर सस्ते हुए, जानिये आज के भाव

0
11

नई दिल्ली। Gold Silver Price Today Update 6:45 PM:घरेलू बाजार में बुधवार को सोने और चांदी दोनों के भाव में गिरावट देखने को मिली। बुलियन मार्केट के सोने का भाव 1,900 रुपये की गिरावट आई है। 24 कैरेट सोने का दाम 1,47,800 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ गया है। ऐसे में अगर आप दिवाली से पहले सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आज के ताजा भाव जरूर जान लें। दिल्ली, मुंबई, यूपी, बिहार में जैसे बड़े शहरों में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने का क्या भाव है, यहां जानें।

भारतीय रिटेल मार्केट में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के भाव में मामूली गिरावट देखने को मिली। चांदी की कीमतों में भी कमजोरी रही। MCX पर सुबह सोना 0.33 फीसदी गिरकर 1,49,780 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं MCX सिल्वर फ्यूचर्स करीब 0.52 फीसदी की गिरावट के साथ 2,26,410 रुपये प्रति किलोग्राम पर था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की चमक थोड़ी फीकी पड़ी। स्पॉट गोल्ड 0.3 फीसदी गिरकर 4,150.23 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स में भी 0.2 फीसदी की गिरावट रही।

सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। MCX पर सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 524 रुपये की गिरावट के साथ 1,49,596 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,50,120 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 615 रुपये की गिरावट के साथ 1,49,505 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही । MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 1,233 रुपये की गिरावट के साथ 2,26,008 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,27,242 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,341 रुपये की गिरावट के साथ 2,25,901 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

ग्लोबल मार्केट में सोना चांदी के भाव
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं। Comex पर सोना 4,195 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,187.10 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 21.50 डॉलर की गिरावट के साथ 4,165.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 61.78 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 61.58 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.58 डॉलर की गिरावट के साथ 60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।