Filmfare Awards: राजकुमार राव बेस्ट एक्टर, आल‍िया को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड

101

मुंबई। Filmfare Awards2023: भारतीय स‍िनेमा के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्‍कार 68वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023 की घोषणा हो गई है। मुंबई में गुरुवार की शाम जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस समारोह में स‍ितारों ने रेड कारपेट से लेकर स्‍टेज पर मजमा लूटा। इस साल 68वें हुंडई फिल्‍मफेयर अवॉर्ड्स 2023 की मेजबानी सुपरस्‍टार सलमान खान ने की। मंच पर उनका साथ आयुष्मान खुराना-मनीष पॉल ने द‍िया।

इस रंगारंग शाम में राजकुमार राव ने बेस्ट एक्टर और आल‍िया भट्ट ने बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता। बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड ‘गंगूबाई काठ‍ियावाड़ी’ और बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड इसी फ‍िल्‍म के लिए संजय लीला भंसाली ने जीता। फेमस सिंगर अरिजीत सिंह को ‘ब्रह्मास्त्र’ के गाने ‘केसरिया’ के लिए बेस्ट प्लैबैक सिंगर का अवॉर्ड मिला। अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ को VFX के लिए भी अवॉर्ड मिला है।

इस बार फिल्‍मफेयर अवॉर्ड में ‘गंगूबाई काठ‍ियावाड़ी’ और ‘बधाई दो’ का बोलबाला रहा। संजय लीला भंसाली की फिल्‍म ‘गंगूबाई काठ‍ियावाड़ी’ ने जहां 10 कैटेगरी में अवॉर्ड जीते, वहीं हर्षवर्धन कुलकर्णी की ‘बधाई दो’ ने क्रिट‍िक्‍स अवॉर्ड कैटेगरीज में अपना दबदबा द‍िखाया और 6 अवॉर्ड अपने नाम क‍िए। अयान मुखर्जी की ‘ब्रह्मास्‍त्र: पार्ट-1 श‍िवा’ ने भी 4 कैटेगरीज में अवॉर्ड जीते। दिग्‍गज एक्‍टर प्रेम चोपड़ा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्‍मानित किया गया।

तारों भरी रात की शुरुआत आलिया भट्ट, अनिल कपूर, रेखा, जान्हवी कपूर, नोरा फतेही, विक्की कौशल और कई अन्य लोगों ने रेड कार्पेट पर स्टाइल में वॉक करते हुए की।
अवॉर्ड शो में सलमान खान का भी जलवा देखने को मिला।

उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि पुरस्कार की रात यादगार रहे, अवॉर्ड शो की मेजबानी सलमान ने की। आयुष्मान खुराना और मनीष पॉल भाईजान का साथ देते नजर आए। विक्की कौशल, टाइगर श्रॉफ, जान्हवी कपूर और जैकलीन फर्नांडीज ने इस कार्यक्रम में शानदार प्रदर्शन किया। आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी और राजकुमार राव की बधाई दो का जलवा अवॉर्ड शो देखने को मिला।

विनर्स लिस्ट

  • बेस्‍ट फिल्‍म- गंगूबाई काठ‍ियावाड़ी
  • बेस्‍ट डायरेक्‍टर- संजय लीला भंसाली (गंगूबाई काठ‍ियावाड़ी)
  • बेस्‍ट एक्‍टर इन ए लीडिंग रोल (मेल)– राजकुमार राव (बधाई दो)
  • बेस्‍ट एक्‍टर इन ए लीड‍िंंग रोल (फीमेल)- आल‍िया भट्ट (गंगूबाई काठ‍ियावाड़ी)
  • बेस्ट एक्टर सपोर्टिंग रोल(मेल)- अनिल कपूर (जुगजुग जियो)
  • बेस्ट एक्टर सपोर्टिंग रोल (फीमेल)- शीबा चड्ढा (बधाई दो)
  • बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स)- भूमि पेडनेकर (बधाई दो)
  • बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स)- तब्बू (भूल भुलैया 2)
  • बेस्ट मूवी (क्रिटिक्स)- हर्षवर्धन कुलकर्णी (बधाई दो)
  • बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स)- संजय मिश्रा (वध)
  • बेस्ट डायलॉग- प्रकाश कपाड़िया और उत्‍कर्षणी वश‍िष्‍ठ (गंगूबाई काठियावाड़ी)