BMW की X1 SUV भारत में लॉन्च, सेकंडों में हवा से बात करने लगती है यह कार

233

नई दिल्ली। BMW ने थर्ड जनरेशन की X1 SUV भारत में लॉन्च कर दी है। यह पेट्रोल और डीजल दोनों पावरट्रेन विकल्पों में उपलब्ध है। यह दो वैरिएंट एक्स लाइन और एम स्पोर्ट में आती है।

कीमत: इसकी कीमत 45.95 लाख रुपये से शुरू होती है और 47.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। दोनों कीमतें एक्स-शोरूम हैं। बीएमडब्ल्यू X1 का मुकाबला मर्सिडीज बेंज GLA, Audi Q3, Volvo XC40 और मिनी कंट्रीमैन से होगा। X1 का उत्पादन चेन्नई में BMW ग्रुप प्लांट में स्थानीय रूप से किया जाएगा। X1 sDrive18d M Sport (डीजल) की डिलीवरी मार्च से शुरू होगी और BMW X1 sDrive18i xLine (पेट्रोल) की डिलीवरी जून से शुरू होगी।

कलर ऑप्शन: न्यू X1 पिछली जेनरेशन की तुलना में 53mm लंबी, 24mm चौड़ी और 44mm ऊंची है। बीएमडब्ल्यू ने व्हीलबेस भी 22mm बढ़ाया है। बीएमडब्ल्यू 5 एक्सटीरियर पेंट स्कीम ऑप्शन दे रही है। इसमें अल्पाइन व्हाइट, स्पेस सिल्वर, फाइटोनिक ब्लू, Black Sapphire और M Portimao Blue (exclusive to M Sport) है।

पावरट्रेन और स्पीड: BMW X1 sDrive 18d M Sport में 1,995cc फोर-सिलेंडर, डीजल इंजन देखने को मिलता है, जो 145bhp और 360nm का पीक टॉर्क आउटपुट देता है। यह कार 8.9 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। BMW X1 sDrive 18i xLine में 1,499cc तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन देखने को मिलता है, जो 132bhp और 230nm का पीक टॉर्क आउटपुट देता है। यह 9.2 सेकेंड में स्टैंडस्टिल से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। दोनों इंजन मानक के रूप में 7-स्पीड स्टेपट्रॉनिक डुअल-क्लच ट्रांसमिशन के साथ आते हैं।

एक्सटीरियर हुआ अपडेट: पिछले मॉडल की तुलना में इसके एक्सटीरियर में कई अपडेट देखने को मिलते हैं। इसका बंपर अब काफी स्पोर्टी दिखता है। इसका ग्रिल थोड़ा बड़ा है। इसका हेडलैम्प्स स्लीक है और एलईडी डीआरएल काफी नए हैं। साइड में नए 18 इंच के अलॉय व्हील और फ्लश-सिटिंग डोर हैंडल दिए गए हैं। इसके रियर में नए रैपराउंड एलईडी टेल लैंप दिए गए हैं।

इंटीरियर में भी काफी अपडेट: इसके इंटीरियर में भी काफी अपडेट है। X1 में अब नया कर्व्ड इंफोटेनमेंट सिस्टम है, जो नए X7 और 7 सीरीज जैसे मॉडल्स पर काम कर रहा है। डैशबोर्ड में अब स्लिम एसी वेंट्स हैं दिए गए हैं। अब इसका केबिन काफी प्रीमियम और अप-मार्केट दिखता है।