बिकवाली के प्रेशर से सेंसेक्स 241 लुढ़क कर 52,327 पर

0
472

मुंबई। शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी है। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स 241 पॉइंट गिरकर 52,327 पर और निफ्टी 64 पॉइंट की गिरावट के साथ 15,663 पर कारोबार कर रहा है। गिरावट में ऑटो और बैंकिंग शेयर सबसे आगे हैं।

सेंसेक्स में शामिल 30 में से 21 शेयरों में गिरावट है, जिसमें एक्सिस बैंक और इंडसइंड बैंक के शेयरों में 1-1% की गिरावट है। वहीं, इंडेक्स में टाटा स्टील और बजाज फिनसर्व के शेयरों में हल्की बढ़त है।

BSE पर 2,518 शेयरों में कारोबार हो रहा है। इसमें से 1,362 शेयरों में बढ़त और 1,059 में गिरावट है। लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप भी 230.58 लाख करोड़ रुपए हो गया है।

चीन और जापान के बाजारों में भी दबाव
जापान का निक्केई इंडेक्स 457 पॉइंट (1.63%) गिरकर 27,660 पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 24 पॉइंट नीचे 3,501 पर कारोबार कर रहा है। हालांकि, हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स 131 पॉइंट चढ़कर 27,236 पर कारोबार कर रहा है।

अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट
वॉल स्ट्रीट में अमेरिकी आर्थिक सुधार की गति को लेकर अनिश्चितताओं से गिरावट देखने को मिली। डाऊ जोंस इंडेक्स 259 पॉइंट गिरकर 34,421 पर बंद हुआ। नैस्डैक 105 पॉइंट और S&P 500 भी 37 पॉइंट की गिरावट के साथ बंद हुआ है।

यूरोप के बाजारों में भी भारी गिरावट
फ्रांस का CAC इंडेक्स 130 पॉइंट (2.01%) फिसलकर 6,396 पर बंद हुआ। जर्मनी का DAX इंडेक्स 272 पॉइंट (1.73%) गिरकर 15,420 और ब्रिटेन का FTSE इंडेक्स 120 पॉइंट (1.68%) नीचे आकर 7,030 पर बंद हुआ है।