बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स 46,200 के नीचे फिसला

0
418

मुंबई। बढ़त के साथ खुला बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स 125.44 अंक फिसल कर 46,128.02 पर और निफ्टी 36.90 अंक नीचे 13,521.25 पर कारोबार कर रहा है। बाजार की गिरावट को बैंकिंग शेयर लीड कर रहे हैं। निफ्टी बैंक इंडेक्स 118 अंक नीचे 30,627 पर कारोबार पर कर रहा है।

एशियाई बाजारों में बिकवाली
आज एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 83 अंक नीचे 26,649 पर कारोबार कर रहा है। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 15 अंक नीचे 3,354 पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 193 अंकों की गिरावट के साथ 26,195 पर कारोबार कर रहा है।

सोमवार को बाजार में तेजी
कल सेंसेक्स 154.45 अंक ऊपर 46,253.46 पर और 44.30 अंक ऊपर 13,558.15 पर बंद हुआ था। हालांकि, कारोबारी सत्र के शुरुआत में सेंसेक्स ने दिन के टॉप लेवल 46,373.34 और निफ्टी ने 13,597.50 को छुआ। यह दोनों इंडेक्स का ऑलटाइम हाई भी है। सोमवार को बाजार की तेजी को बैंकिंग और मेटल शेयरों ने लीड किया। निफ्टी इंडेक्स में ONGC का शेयर 6% ऊपर बंद हुआ था। वहीं, M&M, हीरो मोटोकॉर्प और आयशर मोटर के शेयर 2-2% से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुए थे।

यूरोप के बाजारों में तेजी
कल यूरोपियन मार्केट में खरीदारी रही। फ्रांस का CAC इंडेक्स 20 अंको बढ़त के साथ 5,527 पर बंद हुआ था। जर्मनी का DAX इंडेक्स भी 108 अंक ऊपर 13,223 पर बंद हुआ था। हालांकि, ब्रिटेन का FTSE इंडेक्स 13 अंक नीचे 6,531 पर बंद हुआ था।

अमेरिकी बाजारों में गिरावट
सोमवार को अमेरिकी बाजारों में गिरावट देखने को मिली। डाउ जोंस इंडेक्स 0.62% की गिरावट के साथ 184 अंक नीचे 29,861.60 पर बंद हुआ था। S&P 500 इंडेक्स भी 16 अंक नीचे 3,647.49 पर बंद हुआ था। वहीं, नैस्डैक इंडेक्स भी 62 अंकों की बढ़त के साथ 12,440 पर बंद हुआ था।