शेयर मार्केट में रिकॉर्ड तेजी जारी, सेंसेक्स पहली बार 46,300 के पार

0
523

मुंबई हफ्ते में आखिरी कारोबारी दिन चौतरफा खरीदारी के चलते शेयर बाजार में शानदार तेजी रही। सेंसेक्स 139.13 अंको की बढ़त के साथ 46,099.01 पर और निफ्टी भी 35.55 अंक ऊपर 13,513.85 के स्तर पर बंद हुआ है। हालांकि, कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 46,309.63 और निफ्टी ने 13,579.35 को छुआ। दोनों इंडेक्स का यह ऑलटाइम हाई लेवल है।

बाजार में निफ्टी मेटल इंडेक्स 1% की बढ़त के साथ 3,146 के स्तर पर बंद हुआ है। इसके अलावा निफ्टी बैंक इंडेक्स भी 95 अंकों की बढ़त के साथ 30,604 पर बंद हुआ है। आज सरकारी बैंकों में शानदार खरीदारी रही। इंडेक्स में पंजाब नेशनल बैंक का शेयर 5% ऊपर बंद हुआ है। बाजार में तेजी के चलते BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 182.77 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा गया है।

आज बाजार में सरकारी कंपनियों के शेयरों में शानदार खरीदारी रही। निफ्टी इंडेक्स में ONGC, गेल और NTPC के शेयर 5-5% की बढ़त के साथ बंद हुए हैं। कोल इंडिया का शेयर भी 2% से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुआ है। वहीं, डिविज लैब और एक्सिस बैंक के शेयरों में 2-2% की गिरावट रही। अदाणी पोर्ट और आयशर मोटर के शेयरों में भी 1-1% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। BSE सेंसेक्स 100 अंक ऊपर 46,060.32 पर और निफ्टी 34 अंक ऊपर 13,512.30 पर खुला।

निफ्टी-50 इंडेक्स के टॉप-5 गेनर स्टॉक्स

कंपनीबंद भावबढ़त (%)
ONGC96.655.46
NTPC102.155.15
गेल126.105.04
कोल इंडिया138.302.56
टाटा स्टील621.901.93

निफ्टी-50 इंडेक्स के टॉप-5 लूजर स्टॉक्स

कंपनीबंद भावगिरावट (%)
एक्सिस बैंक612.402.34
डिविज लैब3,649.852.21
अदाणी पोर्ट465.001.27
आयशर मोटर2,465.001.11
महिंद्रा एंड महिंद्रा728.001.11

BSE पर करीब 56% कंपनियों के शेयरों में बढ़त रही

  • BSE का मार्केट कैप 182.76 लाख करोड़ रुपए रहा।
  • 3,118 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 1,750 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 1,220 कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही।
  • 275 कंपनियों के शेयर 1 साल के उच्च स्तर और 46 कंपनियों के शेयर एक साल के निम्न स्तर पर रहे।
  • 449 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट और 169 कंपनियों के शेयर में लोअर सर्किट लगा।