अगर आप भारतीय हैं तो स्मार्टफोन से ये चायनीज ऐप हटाओ

0
1164

नई दिल्ली। वायरस के बाद बने हालात और सीमा पर भारत चीन तनाव के बीच मांग उठ रही है कि भारत में मोबाइल यूजर्स को चीनी कंपनियों के ऐप डिलीट कर देना चाहिए। बीते दिनों से सोशल मीडिया पर Remove China Apps भी खूब ट्रेंड कर रहा है।

ऐसे में यह जानना रोचक होगाा कि साल 2020 में चीनी कंपनियों को कौन से ऐप भारत में सबसे ज्यादा लोकप्रिय रहे? यहां देखिए 10 सबसे ज्याद पॉपुलर चायनीज ऐप्स की लिस्ट। इसके बाद यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि क्या यूजर्स इन ऐप्स को भी डिलीट करने की साहस दिखा पाएंगे?

2020 में भारत में शीर्ष 10 लोकप्रिय चीनी ऐप

Tiktok: Tiktok एक वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म है, जो यूजर को एक मिनट तक का वीडियो बनाने की सुविधा देता है। भारत में लाखों भारतीयों ने इसे डाउनलोड किया है, जिनमें कई जानी-मानी हस्तियां भी शामिल हैं।

PUBG Mobile: यह मोबाइल गेम बच्चों के साथ ही युवाओं में भी खासा लोकप्रिय है। इसका बैटल रॉयल गेम बहुत पसंद किया जाता है। इसमें चार खिलाड़ियों की टीम दुश्मन का मुकाबला करती है। यह जंग अलग-अलग मैप्स और मॉड्स पर लड़ी जाती है।

Likee: Tiktok की तरह यह भी एक वीडियो शेयरिंग ऐप है। इस ऐप की मदद से यूजर छोटे वीडियो बना सकता है, जिसमें डायलॉग और ब्रेकग्राउंड म्युजिक हो सकता है और शेयर किया जा सकता है।

UC Browser: जैसा कि इसके नाम साफ है यह एक मोबाइल ब्राउजर है। इसे UCWeb ने बनाया है। यह अलीबाबा की कंपनी है। यह Google Chrome के बाद भारत के सबसे लोकप्रिय ब्राउजर में से एक है।

Helo: यह एक सोशल नेटवर्किंग ऐप है जिसे TyteDance ने बनाया है। भारत मे इसके 40 लाख यूजर्स हैं। यह ऐप कई भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। ऐप की मदद से लोग अपनी भाषा में अपने रिश्तेदारों और दोस्तो से बात कर सकते हैं।

VMate: यह भी Tiktok की तरह यह भी एक वीडियो शेयरिंग ऐप है। Tiktok के कारण यह ऐप उतना लोकप्रिय नहीं हो पाया, फिर भी भारत में इसके लाखों यूजर्स हैं।

ShareIt: यह एक पॉपुलर फाइल शेयरिंग ऐप है। इसकी मदद से दो डिवाइस के बीच आसानी से फाइल शेयर की जा सकती है। इसकी मदद से फोन और कम्युटर से बीच भी फाइलों का आदान-प्रदान हो सकता है।

CamScanner: यह लोकप्रिय स्कैनिंग ऐप है जिसकी मदद से इमेजेस और डाक्युमेंट्स को आसानी से स्कैन कर मोबाइल या कम्प्युटर में लिया जा सकता है। अगस्त 2019 में यह ऐप तब विवादों में आया था जब पता चला कि इससे स्कैन किए दस्तावेज एक वायरस वाले सॉफ्टवेयर पर जाता है।

BeautyPlus: यह एक फोटो एडिटिंग और सेल्फी फिल्टर ऐप है। इसकी मदद से इमेज को एडिट किया जा सकता है और उसमें इफेक्ट जोड़े जा सकते हैं। इसके चानी कंपनी Meitu ने डेवलप किया है।

UVideo: यह एक वीडियो स्टेटस ऐप है। यहां शॉर्ट वीडियो को डाउनलोड कर उसे व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर स्टेटस के रूप में डाउनलोड किया जा सकता है।