हर कीमत पर हिमालय को सुरक्षित रखने की मुहिम का हिस्सा बनना है: डॉ. इंद्रेश कुमार

0
8

कोटा। हिमालय परिवार का प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेलन और व्याख्यान कार्यक्रम मंगलवार को महावीर नगर तृतीय स्थित ​​स्वामी विवेकानंद स्कूल श्री राम शांति सभागार में आयोजित किया गया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉक्टर इंद्रेश कुमार ने वर्तमान में हिमालय परिवार की उपयोगिता एवं राष्ट्र निर्माण में भूमिका विषय पर व्याख्यान दिया।

जिला अध्यक्ष रमेश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, नगरीय विकास एवं स्वास्थ्य शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा भी उपस्थित रहे। मंत्री दिलावर ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने के साथ पौधारोपण भी करना चाहिए।

मंत्री जावर सिंह खर्रा ने भी संस्था के प्रयासों की तारीफ करते हुए कहा कि देश को हरा भरा बनाने में हिमालय का बड़ा योगदान है। “हिमालय सुरक्षित तो देश सुरक्षित “का मिशन चल रहा है और हम सभी को इसमें पूरा सहयोग करने की आवश्यकता है।

मुख्य वक्ता इंद्रेश कुमार ने हिमालय की खूबियों का वर्णन करते हुए उसे तपो भूमि की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि रामायण में भी सुग्रीव ने हिमालय का वर्णन किया है। हिमालय भारत का ताज है और हमारी सीमाओ की आन- बान है हमें हर कीमत पर इसे सुरक्षित रखने की मुहिम में हिस्सा बनना है।

उन्होंने कहा कि भारत जैसी निष्काम सेवा भाव की मिसाल कहीं और नहीं है। कोरोना के दौर में वैक्सीन से भारत चाहता तो बहुत कमाई कर सकता था, लेकिन उनका भाव सेवा का था। कार्यक्रम के अंत में हिमालय परिवार कोटा के जिला अध्यक्ष रमेश शर्मा ने सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया।