Redmi Note 12 series स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च होगा, जानिए खासियत

0
221

नई दिल्ली। Redmi Note 12 सीरीज स्मार्टफोन को जल्द ही चीन में लॉन्च करने की तैयारी है। इस सीरीज के तहत वैनिला Redmi Note 12, Redmi Note 12 Pro और Redmi Note 12 Pro+ के साथ शामिल होंगे। एक लिस्टिंग में फोन को एक लाल कपड़े के नीचे दिखाया गया था।

एक रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि Redmi Note 12 सीरीज को हाल ही में लॉन्च किए गए MediaTek डाइमेंसिटी 1080 SoC के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं, इसमें एआरएम माली-जी68 जीपीयू दिया गया है। साथ ही 200MP का मेन सेंसर भी दिया गया होगा।

बता दें कि पूरा Redmi Note 12 लाइनअप चाइना कंपल्सरी सर्टिफिकेशन (3C) डेटाबेस पर देखा गया था। कहा जाता है कि वैनीला Redmi Note 12 और Redmi Note 12 Pro के मॉडल नंबर क्रमशः 22101316C और 22101316UCP हैं। वहीं, Redmi Note 12 Pro+ का मॉडल नंबर 22101316UC है।

3C लिस्टिंग से पता चला है कि टॉप-ऑफ-द-लाइन Redmi Note 12 Pro+ 210W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं, Redmi Note 12 Pro में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।

इसके साथ ही स्टैंडर्ड Redmi Note 12 में 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। Redmi Note 12 में 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को इस साल के अंत में चीन में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, Q1 2023 में वैश्विक बाजारों में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।