कोटा दशहरा 2022: हर्शलीन ने जीता बेस्ट ब्राइडल मेकअप प्रतियोगिता का ख़िताब

0
230

कोटा। Best Bridal Makeup Contest: राष्ट्रीय मेला दशहरा में बुधवार को बेस्ट ब्राइडल मेकअप प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें 9 महिलाएं सजधज कर आईं। महिलाओं के केटवॉक करके भी दिखाया। इस दौरान मेला समिति अध्यक्ष मंजू मेहरा, ब्यूटीशियन नीता पारेख, दयावती सैनी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। सभी प्रतियोगी फुल मेक अप और ड्रेस अप में थी।

प्रतियोगिता में हर्षलीन सोहेल को प्रथम स्थान मिला। वहीं राजपुतानी वेशभूषा में सजकर आई सोनल द्वितीय रही। मराठी वेश धारण कर आई हर्षिता को तृतीय स्थान मिला। हर्षलीन ने बताया कि उसे मम्मी ने ही तैयार किया है। इस अवसर पर मेला समिति अध्यक्ष मंजू मेहरा, सोनू कुरेशी, पवन मीणा, अजय सुमन, चेतना माथुर मौजूद रहे।

बाल प्रतिभा कार्यक्रम का आयोजन: नगर निगम कोटा द्वारा राष्ट्रीय मेला दशहरा 2022 के तहत बुधवार को विजयश्री रंगमंच पर बाल प्रतिभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ए .के डांस एकेडमी के डांस कोरियोग्राफर आसिफ खान को उनकी टीम द्वारा लगभग 140 बालक बालिकाओं को विभिन्न डांस कोरियोग्राफी की गई है इसी के साथ बालक बालिकाओं ने बाल प्रतिभा के अंदर अपने डांस का हुनर दिखाया