कोटा दशहरा 2022: गुलाम अब्बास और सुजाता गुरव का शास्त्रीय गायन आज शाम

0
180

कोटा। Classical Singer Sujata Gurav: राष्ट्रीय दशहरे मेले में रविवार को शाम 6 बजे से शास्त्रीय गायन का कार्यक्रम एलन केरियर इंस्टिट्यूट के सौहार्द सभागार, सत्यार्थ कैंपस, जवाहर नगर पर आयोजित किया जाएगा। मेला अधिकारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि बारिश के कारण हो रहे व्यवधान के चलते रविवार को होने वाले कार्यक्रमों के स्थान में बदलाव किया गया है।

मेला समिति अध्यक्ष मंजू मेहरा ने बताया कि कार्यक्रम में प्रख्यात शास्त्रीय गायक और गजल सम्राट गुलाम अब्बास (Ghazal Singer Ghulam Abbas Khan) और सुजाता गुरव प्रस्तुतियां देंगे। गुलाम अब्बास की तीन पीढियाँ शास्त्रीय संगीत से जुड़ी हुई हैं। उनके पिता उस्ताद गुलाम सादिक पद्मश्री हैं। वहीं उनके दादा मुस्ताक अहमद क्लासिकल गीत संगीत के लिए पद्म भूषण पाने वाले पहले व्यक्ति थे।

सुजाता गुरव किराना घराने की एक अत्यंत कुशल भारतीय शास्त्रीय संगीतकार हैं। वे वचना, दासवानी, अभंगवानी, ठुमरी और नाट्य संगीत की कुशल संगीतकार हैं। वर्तमान में वे पंडित कैवल्य कुमार गुरव की शिष्या हैं। उन्होंने कर्नाटक विश्वविद्यालय, धारवाड़ से संगीत में मास्टर डिग्री हासिल की है। सुजाता को दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, नागपुर द्वारा टप्पा ठुमरी की उपाधि से सम्मानित किया गया है।