मुनाफावसूली से सेंसेक्स 500 अंक की गिरावट के साथ 57,411 पर

0
221

मुंबई। सेंसेक्स और निफ्टी में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को मुनाफा वसूली से गिरावट का रुख रहा। सेंसेक्स 500 अंक (0.86%) की गिरावट के साथ 57,411.55 पर जबकि निफ्टी 157.45 (-0.91%) अंक फिसलकर 17,235.15 पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में HCL टेक, टेक महिंद्रा, भारतीय एयरटेल, पावर ग्रिड और टाटा स्टील में तेजी है।

सेंसेक्स और निफ्टी हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को गिरावट के साथ खुले। सेंसेक्स 379.73 अंक (0.66%) की गिरावट के साथ 57,531.95 पर खुला जबकि निफ्टी 150 अंक फिसलकर 17,242.75 पर खुला। आज सबसे ज्यादा गिरावट बैंक और ऑटो में है।

मिड कैप में गिरावट
BSE के मिड कैप में गिरावट और स्मॉल कैप फ्लैट है। मिडकैप में क्रिसिल, अडाणी पावर, JSW एनर्जी, इंडिया होटेल और माइंड ट्री में तेजी है। जबकि एयू बैंक, अशोक लेलैंड, अपोलो हॉस्पिटल, टाटा कम्यूनिकेशन, टाटा कज्यूमर और RBL बैंक में गिरावट है। स्मॉल कैप में ऑन मोबाइल, जी मीडिया, इलगी इक्विपमेंट, बारबीक में बढ़त रही।

फाइनेंशियल सर्विस में सबसे ज्यादा गिरावट
निफ्टी के 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 1 में बढ़त और 10 में गिरावट है। इसमें ऑटो, बैंक, फार्मा, प्राइवेट बैंक, PSU बैंक में 1% से ज्यादा की गिरावट है। मीडिया, FMCG, मेटल और रियल्टी में मामूली गिरावट है। जबकि IT में मामूली बढ़त है।