सेंसेक्स 874 अंक उछल कर 57,900 के पार, निफ्टी 17,392 पर बंद

0
338

मुंबई। सेंसेक्स और निफ्टी में हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 874.18 (1.53%) अंक की बढ़त के साथ 57,911.68 पर और निफ्टी 256.05 (1.49%) अंक की बढ़त के साथ 17,392.60 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में महिंद्रा, एशियन पेंट, रिलायंस और इंडसइंड बैंक के शेयर्स में बढ़त रही। शेयर बाजारों में दो दिन की तेजी से निवेशकों की संपत्ति 5.74 लाख करोड़ रुपये बढ़ी है। 

सेंसेक्स आज 421.1 (0.74%) अंक की बढ़त के साथ 57,458.60 पर खुला जबकि निफ्टी 97.70 (0.57%) अंक बढ़कर 17,234 पर खुला। आज सबसे ज्यादा बढ़त बैंक, रियल्टी और मीडिया के शेयर्स में है।

मिड और स्मॉल कैप में भी बढ़त
BSE के मिड कैप और स्मॉल कैप दोनों में 200 पाइंट से ज्यादा की बढ़त रही। मिडकैप में क्रिसिल, इंडिया होटेल, बायोकॉन, अडाणी पावर, JSW एनर्जी, टाटा पावर में तेजी रही। जबकि VBL, टाटा कम्यूनिकेशन, जिंदल स्टील, ग्लेन मार्क और एस्टरल में गिरावट रही। स्मॉल कैप में सदभाव, एंजेल वन, सुर्योदय, अतुल ऑटो, क्यूपिड, बजाज हिंद, जी मीडिया और मैट्रिमॉनी में बढ़त रही।

PSU बैंक, रियल्टी और बैंक इंडेक्स में तेजी
निफ्टी के 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 1 में गिरावट और 10 में बढ़त रही। इसमें सबसे ज्यादा बढ़त PSU बैंक और रियल्टी में रही। इसके बाद IT, FMCG, फार्मा, प्राइवेट बैंक, फाइनेंशियल सर्विस, मेटल और ऑटो इंडेक्स में बढ़त है। जबकि मीडिया में गिरावट रही।