मुनाफा वसूली से सेंसेक्स 80 अंक गिरकर, 60352 पर बंद, निफ्टी 17080 पर

0
268

मुंबई। हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स मुनाफा वसूली से 80 पॉइंट्स (0.13%) गिरकर 60,352 पर बंद हुआ। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 27 अंक (0.15%) गिरकर 27,080 पर बंद हुआ। इंडसइंड बैंक का शेयर 3.21% टूटकर बंद हुआ। पिछले हफ्ते यह शेयर एक दिन में ही 10% टूट गया था।

सेंसेक्स आज 138 अंक नीचे 60,295 पर खुला था। इसके बाद यह गिरावट में ही रहा। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 13 कंपनियों के शेयर्स में बढ़त रही। 17 कंपनियों के शेयर्स में गिरावट रही। आज बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयर्स में बिकवाली हुई। ICICI बैंक, SBI, HDFC बैंक के शेयर्स 1% के करीब टूटे हैं। जबकि सन फार्मा, डॉ रेड्‌डी और बजाज फाइनेंस के शेयर्स बढ़त में हैं।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी आज 17,973 पर खुला था और 17,915 का निचला स्तर बनाया था। निफ्टी के 50 शेयर्स में से 22 शेयर्स बढ़त में जबकि 28 शेयर्स गिरावट के साथ बंद हुए।

निफ्टी में JSW स्टील, HDFC, ICICI बैंक के शेयर्स गिरावट में रहे। सिप्ला, सन फार्मा और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर्स बढ़त में कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी नेक्स्ट 50 में मामूली बढ़त है जबकि निफ्टी मिडकैप और निफ्टी बैंक में गिरावट है। निफ्टी बैंक 1% के करीब आज गिरा है। निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेस भी गिरावट के साथ बंद हुआ।

इसके पहले कल बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 112 पॉइंट्स गिरकर 60,433 पर बंद हुआ था जबकि निफ्टी 18.044 पर बंद हुआ था। लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 267.55 लाख करोड़ रुपए है।